---Advertisement---

Virat Kohli ने 274 मिलियन लोगों को इंस्टाग्राम से गायब होकर दिया झटका, गम से बेहाल फैंस को आई राहत

Virat Kohli: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दे रहा था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है इस बारे में अभी कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 30, 2026 10:44 पूर्वाह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: दुनिया भर में सबसे ज्यादा फैंस रखने वाले सेलेब्स की लिस्ट में निश्चित तौर पर टॉप की लिस्ट में विराट कोहली शुमार है जिन्हें इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हालांकि फैंस का दिल टूट गया जब अचानक किंग कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखना बंद हो गया। सोशल मीडिया फैंस विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को क्यों बंद किया इस पर बात बना रहे हैं। हालांकि फैंस के गम को किंग कोहली खुद भी बर्दाश्त नहीं कर सके और एक बार फिर से उनका अकाउंट रिएक्टिवेट कर दिया गया है। हालांकि कुछ ही देर के इस गम ने लोगों को इस कदर झकझोर दिया कि वह ट्रेंड में आ गए।

आखिर किसने Virat Kohli के इंस्टाग्राम के साथ की छेड़छाड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

30 जनवरी की सुबह जब लोगों को विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं दिखा तब लोग इस पर तरह-तरह की बातें बनाने लगे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर क्रिकेटर के अकाउंट को क्यों फैंस नहीं देख पा रहे थे। दरअसल तकनीकी समस्याओं की वजह से भी ऐसा संभव हो सकता है या यूजर अपने अकाउंट को कुछ देर के लिए हाइड भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम के तरफ से भी ज्यादा लाइक कमेंट और फॉलो बढ़ाने की वजह से इसे कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट किया जाता है। इसके अलावा कुछ फैंसी यह भी बात कर रहे हैं कि क्या विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था।

विराट कोहली ने लोगों को दी राहत की सांस

हालांकि इस सब को लेकर सिर्फ लोगों द्वारा बातें बनाई जा रही है इसकी सच्चाई की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कुछ देर में जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखने लगा तब फैंस को राहत की सांस आई। अब कोहली के फैंस उनके अकाउंट को देख सकते हैं। इसके पीछे की वजह और सच्चाई का कोई भी खुलासा विराट कोहली ने नहीं किया है ना ही इसे लेकर अभी तक कोई पोस्ट आया है।

दरअसल विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी पोस्ट अनुष्का शर्मा के साथ एक एड डाला था जिसे 6.1 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Usman Tariq

अप्रैल 11, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 11, 2026

IPL 2026

अप्रैल 10, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 9, 2026

Shubman Gill

अप्रैल 9, 2026

Yashasvi Jaiswal

अप्रैल 8, 2026