Aadhaar Fraud Alert: सावधान! संभालकर रखें आधार कार्ड, वरना एक झटके में गायब हो जाएगी जिंदगीभर की कमाई; जानें डिटेल

Aadhaar Fraud Alert

Aadhaar Fraud Alert

Aadhaar Fraud Alert: देश में नागरिकता पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक खास दस्तावेज बन चुका है। इन दिनों कई तरह के साइबर अपराध सामने आ रहे हैं। इसमें आधार से जुड़ा फ्रॉड भी शामिल है। ऐसे में एक नए तरीके की ठगी चल रही है। इसमें जालसाज लोगों के फिंगरप्रिंट डेटा को चोरी करके आधार नंबर का पता लगा लेते हैं।

साथ ही यूजर का जिस बैंक खाते में अकाउंट है, वहां से पैसे निकाल रहे हैं। ये स्कैम इतना बड़ा है कि लोगों के खातों से पैसे निकलने के बाद उनके पास कोई SMS भी नहीं आ रहा है। ऐसे में आपको इस ठगी से बचने के लिए एक खास काम करना होगा।

Aadhaar Fraud Alert: आधार कार्ड बायोमैट्रिक डेटा रखें सेफ

आधार फ्रॉड से बचने के लिए आपको फौरन आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डेटा को सुरक्षित करना होगा। इसके लिए आप एमआधार और यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डेटा को लॉक करना होगा। ऐसा करने के बाद कोई भी व्यक्ति आपके आधार बायोमैट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

आधार डेटा करें लॉक

आधार डेटा करें अनलॉक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version