Apple iPhone 17 Pro Max: मैक्स वेरिएंट की लीक कीमत जानकर लग सकता है झटका, ये 3 धांसू अपडेट बदल देंगे आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस

Apple iPhone 17 Pro Max: इंटरनेट पर बहुत सारे आईफोन फैन्स एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की प्राइस खोज रहे हैं। ऐसे में इसकी लेटेस्ट लीक कीमत आपको दुखी कर सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max

Photo Credit: Google, Apple iPhone 17 Pro Max की संभावित फोटो

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि एप्पल अपने ट्रेंड पर कायम रहेगी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि एप्पल की नई आईफोन 17 स्मार्टफोन सीरीज सितंबर 2025 में दस्तक देगी। ऐसे में फिलहाल थोड़ा टाइम बाकी है, मगर इंटरनेट पर अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स स्मार्टफोन वेरिएंट की अफवाहों की भरमार हो चुकी है। ऐसे में एक ताजा रिपोर्ट आईफोन यूजर्स को झटका दे सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 8 से 15 सितंबर 2025 के बीच होने की आशंका है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

इंटरनेट पर चल रहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत में इजाफा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 179999 रुपये रह सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में गर्दा उड़ाएंगे ये 3 अपडेट्स

कई लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट में 3 अपडेट आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस हमेशा के लिए बदल देंगे।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की अनुमानित खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100 mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
फ्रंट कैमरा24MP

हालांकि, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट की ये सभी अपडेट सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं। टेक दिग्गज एप्पल ने अभी तक आगामी आईफोन 17 सीरीज को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Exit mobile version