ChatGPT: आजकल टेक मार्केट में एडवांस और बढ़िया सुविधाओं के साथ एआई मॉडल पेश करने की होड़ मची हुई है। बीते दिनों अमेरिकी एआई टूल मेकर ओपनएआई ने अपना नया एआई मॉडल चैटजीपीटी 5.4 थिंकिंग को रोलआउट किया था। वहीं, दूसरी तरफ, गूगल अपने एआई असिस्टेंस जेमिनी को लगातार अपग्रेड कर रहा है। यही वजह है कि गूगल ने हाल ही में 3.1 प्रो एआई मॉडल को लॉन्च किया। आपने भी अभी तक किसी न किसी एआई मॉडल या चैटबॉट का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जरा सी गलती आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।
ChatGPT से भूलकर भी नहीं मांगे यह मदद, वरना हो सकता है भारी नुकसान
अगर आप ऊपर दी गई हेडलाइन पढ़कर सहम गए हैं, तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, चैटजीपीटी का यूज करके रोजाना के कई कामों को आसान बनाया जा सकता है। मगर कई लोग बैंकिंग डिटेल या पासवर्ड भी एआई टूल की मदद से सेट करते हैं। अगर आप भी एआई प्लेटफॉर्म के साथ अपनी निजी और संवेदनशील जानकारियां शेयर करते हैं, तो आपको भविष्य में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऑनलाइन स्कैमर्स किसी को ठगने या जालसाजी करने के लिए उसके डिवाइस पर किसी न किसी तरह से अटैक करते हैं। स्कैमर्स ईमेल, एसएमएस, कॉल या फिर किसी फिशिंग लिंक के जरिए यूजर के डिवाइस में मैलवेयर या करप्ट फाइल को भेजते हैं। अगर यूजर इनसे बच भी गए, तो ऑनलाइन ठग सामने वाले पासवर्ड को हटाने के लिए एक खास तरह के पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं। यही पर एआई टूल या चैटबॉट से लिए गए पासवर्ड आपको खतरे में डाल सकते हैं। एआई टूल के जरिए स्कैमर्स भी उसी पैटर्न वाले पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं।
चैटजीपीटी: इन उपायों के जरिए स्कैम से कर सकते हैं बचाव
ऐसे में अगर आप चैटजीपीटी का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं या उससे जुड़ी फर्जी ऐप या लिंक पर भरोसा कर लेते हैं, तो आपको भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है। इसलिए आपको सुरक्षित रहने के लिए कुछ उपायों को अपनाना होगा।
यूजर्स को ऑनलाइन स्कैमर्स से सावधान रहने के लिए एआई टूल या चैटजीपीटी से पासवर्ड नहीं लेना है। सोशल मीडिया पर किसी के साथ भी अपनी निजी और बैंकिंग डिटेल जैसे- ओटीपी, पिन और सीवीवी नंबर साझा नहीं करना है। साथ ही किसी अनजान नंबर से आए लिंक या ऐप पर गलती से भी क्लिक और डाउनलोड नहीं करना है।
