iPhone 18 Pro: एप्पल की आईफोन 18 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। खबरों की मानें तो इसे सितंबर 2026 तक पेश किया जा सकता है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल पर गेम खेलने वाले यूजर्स के दिमाग में कई सारे सवाल उठ रहे है क्या फोन उन्हें रियल गेमिंग का मजा देगा? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं।
iPhone 18 Pro में गेमर्स के लिए नया मिल सकता है?
आईफोन 18 प्रो को लेकर खबर है कि, इसमें दुनिया का पहला 2-नैनोमीटर प्रोसेसर A20 Pro मिल सकता है। ये हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए बेस्ट है। ये ग्राफिक्स को बहुत ही स्मूथ बनाता है। 12GB रैम की वजह से आप बैकग्राउंड में गेमप्ले रिकॉर्डर, डिस्कॉर्ड गेम को फास्ट और स्मूथ बनाएगा। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए लिक्विड कूलिंग वेपर चैंबर मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें 120 FPS सपोर्ट मिल सकता है। इसकी डिस्प्ले को खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाया जा सकता है। इसमें गेम बूस्ट मोड मिल सकता है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी लाइफ मिल सकती है।
आईफोन 18 प्रो मैक्स की बैटरी, चार्जर , कैमरा और अन्य लीक फीचर्स
| iPhone 18 Pro | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच की Super Retina XDR LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। |
| बैटरी/चार्जर | 4288mAh की बैटरी के साथ 40W का वायर्ड और 25W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। इसके साथ ही सेकंड-जनरेशन सिरेमिक शील्ड और अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। |
| सेफ्टी फीचर्स | एक्सीडेंट ट्रैकिंग के लिए क्रैश डिटेक्शन जैसा फीचर मिल सकता है। फॉल डिटेक्शन और ऑन-डिवाइस एसओएस फीचर मिल सकता है। |
| कैमरा | 48MP का प्राइमरी कैमरा मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर के साथ मिल सकता है। इसमें 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। 12MP/48MP पेरिस्कोप लेंस जो 5x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। |
| सैटेलाइट कनेक्टिविटी | C2 सैटेलाइट नो इंटरनेट एरिए के लिए मिल सकता है। |
| प्रोसेसर | A20 Pro का एडवांस 2-नैनोमीटर प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 12GB रैम सपोर्ट और हाईटेक एआई मिल सकता है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 20 नेक्स्ट-लेवल ‘एप्पल इंटेलिजेंस और गूगल जेमिनी से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
आईफोन 18 प्रो फोन की संभावित कीमत
आईफोन 18 प्रो की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे कंपनी 1.35 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।
