Identity Theft Fraud Alert: खबरदार! पहचान की चोरी से हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें पर्सनल डेटा का कैसे करें बचाव

Identity Theft Fraud Alert

Identity Theft Fraud Alert

Identity Theft Fraud Alert: देश में लगातार साइबर अपराध (Cyber ​​Crime) में इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक साइबर ठगी है पहचान की चोरी, जी हां, ये एक प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी है। इस तरह की ठगी में यूजर्स का ऑनलाइन डेटा चुरा लिया जाता है। इसमें यूजर का नाम, फोन नंबर, बैकिंग जानकारी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर हेल्थ आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिटेल्स शामिल है। इन सभी जानकारियों का इस्तेमाल धोखाधड़ी और अन्य अपराधों को लिए किया जाता है।

Identity Theft Fraud Alert: जालसाज करते हैं ये काम

धोखाधड़ी करने के लिए जालसाज कई तरीकों से लोगों की पहचान की चोरी करते हैं। इसमें फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग और स्पूशिंग जैसे तरीके शामिल है। जालसाज अपने काम को अंजान देने के लिए फर्जी वेबसाइट्, लिंक, ईमेल, मैसेज और फोन कॉल का भी इस्तेमाल करते हैं।

इन तरीकों से वह लोगों से जानकारियां लेने की पूरी कोशिश करते हैं। ठग यूजर्स को अपनी बातों में उलझाकर उनसे संवेदनशील जानकारियां लेते हैं। साथ ही कई बार ठग एटीएम और पीओएस मशीन में डेटा चोरी करने के लिए एक चिप या फिर किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद जालसाजों के पास आपकी पर्सनल जानकारी एकत्रित करते हैं।

ऑनलाइन कैसे सुरक्षित रखें पहचान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version