धीमे नेटवर्क में भी सुपरफास्ट चलेगा iPhone 18 Pro Max!कंपनी दे सकती है खास फीचर

iPhone 18 Pro Max: एप्पल की आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकती है। इसका सबसे महंगा फोन आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है। इस मॉडल में कंपनी कुछ खास फीचर्स दे सकती है।

 iPhone 18 Pro Max

Picture Credit: Google संभावित फोटो- iPhone 18 Pro Max

 iPhone 18 Pro Max : एप्पल की आईफोन 18 सीरीज इसी साल लॉन्च होने वाली है। खबरों की मानें तो इसे  सितंबर 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज का सबसे हाईटेक मॉडल आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है। पहली बार कंपनी रेड चैरी कलर में पेश करने जा रही है। खबरों की मानें तो कंपनी इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नया इन-हाउस C2 मॉडेम दे सकती है। जिसकी वजह से नो इंटरनेट और बहुत ही स्लो नेटवर्क में भी नेट चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, इसकी परफॉर्मेंस भी सुपरफास्ट हो जाएगी।

 iPhone 18 Pro Max  फोन में मिल सकता है इन-हाउस C2 मॉडेम 

खबरों की मानें तो, एप्पल कंपनी पहली बार आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल में अपना इन-हाउस C2 मॉडेम ला सकती है। इसे A20 Pro प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होगा। अगर यूजर नो इंटरनेट इलाके में है तो ये लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाएगा और पहाड़ों से लेकर जंगलों तक में नेटवर्क देगा। ये यूजर की लोकेशन को छुपाकर प्राइवेसी बढ़ाएगा। ये iOS से कनेक्ट होकर  कम बैटरी पर ज्यादा अच्छी स्पीड और परफॉर्मेंस देगा।

आईफोन 18 प्रो मैक्स  का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

 iPhone 18 Pro Max  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.9 इंच की बड़ी LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। डायनेमिक आइलैंड छोटा हो सकता है।
बैटरी/चार्जर 5200mAh की बैटरी 40W सुपरफास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है। ये सी टाइप चार्जिंग मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
रैम 12GB की एआई रैम मिल सकती है।
प्रोसेसर A20 Pro प्रोसेसर 2 नैनोमीटर के साथ आ सकती है। ये एप्पल इंटेलिजेंस पर चलेगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 की ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
हाइडर सेफ्टी के लिए लोकेशन हाइडर मिल सकता है। सिरी को अपडेट किया जा सकता है।
कैमरा तीन 48MP के कैमरे मिल सकते हैं। लाइट को एडजस्ट करने के लिए वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी मिल सकती है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए सैमसंग का  3-लेयर स्टैक्ड सेंसर मिल सकता है। 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इससे 8K क्वाल्टी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे में 48MP का कैमरा मिल सकता है।
इमरजेंसी फीचर क्रैश डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS  इमरजेंसी में मदद बुलाएगा।

 

आईफोन 18 प्रो मैक्स की अनुमानित कीमत

अभी तक आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस फोन को कंपनी 1.50 लाख के आस-पास की अनुमानित कीमत में पेश कर सकती है।

Exit mobile version