iQOO 15R:भारत को इस दिन मिलेगा सबसे पतला स्मार्टफोन, 7600mAh बैटरी के साथ ये फीचर्स काटेंगे बवाल, जानें लीक कीमत

iQOO 15R: आईक्यू 15आर स्मार्टफोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। ये अपने हाईटेक फीचर्स की वजह से चर्चा में बना हुआ है। यहां जाने खूबियां और लीक कीमत।

iQOO 15R: आईक्यू के स्मार्टफोन्स अपने पावरफुल फीचर्स और कैमरे के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि, गेमर्स और फोटोग्राफी करने वाले लोगों की ये पहली पसंद बना हुआ है। अपने इन्हीं यूजर्स के लिए कंपनी एक और  बेहद ताकतवर स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसका नाम आईक्यू 15आर है। कंपनी ने इस मोबाइल की लॉन्च डेट 24 फरवरी तय की है। इसके साथ ही इसे भारत का सबसे पतला फोन भी बताया है। कंपनी ने 7600mAh बैटरी  का एलान भी किया है। इस फोन के अन्य लीक फीचर्स भी चर्चा में हैं।

ईक्यू 15आर 5जी स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत और लॉन्च डेट

चीनी कंपनी iQOO की तरफ से अभी तक iQOO 15R की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 50000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 24 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO के नए फोन की पावरफुल बैटरी

इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7600mAh की बैटरी दी जा रही है। इसके साथ ही 100W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, ये फोन रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट भी कर सकता है।

 

iQOO 15R के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

 

iQOO 15R स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 SM8845 प्रोसेसर मिल सकता है।
सेफ्टी पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सका है।
कैमरा आईक्यू 15आर में कंपनी 200 MP का Samsung HP5 सेंसर से लैस मैन कैमरा दे सकती है। वहीं, 32MP कै सेल्फी कैमरा मिल सकता है।8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इस फोन के कैमरों में हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो बनाने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन मिल सकता है। वहीं, 4K UHD क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें एआई मिल सकता है।
गेमिंग चिप गेमिंग के लिए Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप मिल सकती है।

 

 

Exit mobile version