बजट में महंगे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

iQOO Z11 Lite: आईक्यू जेड11 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। इसके प्रीमियम फीचर्स यूजर्स को काफी पसंद आ सकते हैं। ये एक बजट फ्रेंडली फोन है। जो लंबी बैटरी के साथ पावरफुल कैमरा दे रहा है।

iQOO Z11 Lite

Picture Credit: Google

iQOO Z11 Lite : अगर आप बजट में किसी पावरफुल स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आईक्यू जेड11  लाइट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये फोन  24 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया है।  इसकी सेल 30 जुलाई 2026  से ऑन लाइन और ऑफलाइन शुरु हो रही है। ये एक बजट फ्रेंडली 5 जी स्मार्टफोन है। जिसमें हैवी बैटरी के साथ पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा दिया गया है।

iQOO Z11 Lite  स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

iQOO Z11 Lite  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करेगा।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिल सकती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर मिल सकता है।
कलर Midnight Blue और Solar Flame कलर में लॉन्च हुआ है।
बैटरी/चार्जर 6500mAh की बैटरी 44W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ मिल रही है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
कैमरा 50MP का मेन कैमरा प्रीमियम Sony सेंसर दिया गया है। वहीं, 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

आईक्यू जेड11 लाइट फोन की कीमत 

आईक्यू जेड11  लाइट फोन को तीन स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। ये  4GB, 6GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसकी कीमत 19499, 21,499 और 24,499 रुपए रखी गई है। 30 जुलाई 2026 से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Exit mobile version