iQOO Z11x : आईक्यू अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। वहीं, ये बजट में अपने यूजर्स को बेहद हाईटेक कैमरा भी देता है। यही कारण है कि, भारत में आईक्यू Z11x स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसे 12 मार्च को पेश किया जा रहा है। खबरों की मानें तो ये 50MP का Sony AI कैमरे से लैस हो सकता है। इसमें कंपनी हैवी बैटरी दे सकती है।
iQOO Z11x में कैसा मिल सकता है कैमरा?
आईक्यू Z11x 5जी स्मार्टफोन में 50 MP का सोनी एआई कैमरा मिल सकता है। इसमें कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही छोटी चीजों को क्रिस्टल क्लियर कैप्चर करने के लिए 2 MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, 4K की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जो लोग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
आईक्यू Z11x 5जी फोन की बैटरी और चार्जर
आईक्यू के नए स्मार्टफोन में 72000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 44W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, इस फोन में कंपनी रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी दे सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस पर 15 घंटे लगातारा गेमिंग की जा सकती है। इसमें 40 घंटे तक प्लेबैक बैकअप मिल सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए MediaTek Dimensity 7400 Turbo का प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। जो लोग हैवी सॉफ्टवेयर के साथ मल्टीटास्किंग काम करते हैं, उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
आईक्यू का अपकमिंग स्मार्टफोन कितना सुरक्षित होगा?
आईक्यू अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दे सकती है। ये फोन को किसी भी टेम्परेंचर को झेलने में मदद करता है। फोन के लिए ये एक बेहद शक्तिशाली सुरक्षा कवच है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
डिस्प्ले कितनी लंबी होगी?
आईक्यू अपने बेहद पावरफुल स्मार्टफोन में 6.76 इंच की FHD-LCD डिस्प्ले दे सकता है। ये स्क्रीन तेज धूप में भी यूजर को किसी बाधा के दिखेगी।
आईक्यू Z11x 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत और स्टोरेज वेरियंट
अभी तक आईक्यू Z11x 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस फोन को कंपनी 17000 से लेकर 23000 की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसमें 6GB,8GB की रैम मिल सकती है। इसके साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है। स्टरेज वेरियंट के हिसाब से ये कीमत भिन्न हो सकती है।
