DNP India Hindi

Lava Bold N2: भारत का ये देसी फोन बिगाड़ेगा चाइनीज मार्केट का खेल! 3D डिस्प्ले के साथ क्या मिल सकता है यूनिक?

Lava Bold N2

Picture Credit: Google

Lava Bold N2: भारतीय मोबाइल मार्केट में कम कीमत पर सबसे ज्यादा चीनी स्मार्टफोन बिकते हैं। सस्ते में लोगों को अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं। यही वजह है कि, उनका रुझान शाओमी, ओप्पो, रियलमी , वीवो, वनप्लस जैसी कई चीनी कंपनियों की तरफ है। भारतीय यूजर्स की जरुरत और बजट के हिसाब से फोन लॉन्च करके ये कंपनियां मोटी कमाई कर रही हैं। लेकिन अब लगता है कि,  इस देश को झटका लगने वाला है। क्योंकि भारत की देसी कंपनी लावा बहुत जल्द  लावा बोल्ड एन2  नाम का  नया 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। खबरों की मानें तो इसमें कम कीमत पर अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं।

Lava Bold N2 स्मार्टफोन उड़ाएगा चीनी मोबाइल की नींद!

लावा बोल्ड एन2  फोन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। कंपनी ने इसका परिचय “Be Fearless, Be Bold” नाम की टैग लाइन से कराया है। इसक मतलब “निडर बनो, साहसी बनो”
है। इस लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, लावा भारतीय मार्केट में कुंडली मारकर बैठी चीनी मोबाइल कंपनियों को सीधे चुनौती देने जा रहा है।

लावा बोल्ड एन2 5जी फोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

लावा बोल्ड एन2 5जी फोन स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.67 FHD+ 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा 64MP का मेन कैमरा और 16MP के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है।
सेफ्टी रेटिंग IP64 की रेटिंग धूल और पानी से सुरक्षा करेगा।
बैटरी चार्जर 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जर के साथ आ सकती है।

 

Lava Bold N2 स्मार्टफोन की लीक कीमत और स्टोरेज वेरियंट और लॉन्चिंग

Lava Bold N2 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 10 हजार के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें 4GB, 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। ये फोन 2026 तक लॉन्च हो सकता है।

Exit mobile version