Nothing Phone 4a 5G: नथिंग कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने आगामी फोन नथिंग फोन 4ए 5जी को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतार सकती है। बताया जा रहा है कि होली से पहले यूजर्स को बड़ा तोहफा मिलनी की उम्मीद है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग फोन में यूनिक रंगों के साथ कई खास अपग्रेड्स को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी सामने आई है।
Nothing Phone 4a 5G में हो सकते हैं ये खास अपग्रेड्स
मालूम हो कि नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल को लेकर पिछले साल से ही अटकलों का बाजार गरम है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स को जोड़ने की योजना है, जो कि यूजर्स की डेली लाइफ में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी फोन में ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, पिंक और येलो जैसे ब्राइट और स्टाइलिश कलर्स आने की उम्मीद है।
- कंपनी अपने अगले मोबाइल में कुछ नए एलिमेंट्स को जोड़ सकती है। फोन में सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक लुक आने की संभावना है। वहीं, पीछे की तरफ रियर कैमरा सेंट्रल में रखने की उम्मीद है।
- नए फोन की डिस्प्ले में एमोलेड तकनीक को रखने की प्रबल संभावना है। इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट आ सकती है। साथ ही 2500 निट्स की ब्राइटनेस आ सकती है।
ऐसे में कुल मिलाकर अपकमिंग फोन में डिजाइन, डिस्प्ले और शानदार कलर देखने को मिल सकते हैं।
नथिंग फोन 4ए 5जी में धूम मचा सकती है दमदार परफॉर्मेंस
उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि नथिंग फोन 4ए 5जी में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। ऐसे में फोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग खेलने वालों को बढ़िया अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, मोबाइल की बैटरी की बात करें, तो इसमें 6500mAh की क्षमता को लाने की प्लानिंग है। साथ में 80W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें, तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसका दाम 30000 रुपये के करीब रहने का अनुमान है। कंपनी इस फोन को होली के आसपास यानी 5 मार्च को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक फोन मेकर ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।






