OnePlus 15T: वनप्लस ने स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कई शानदार मॉडलों को लॉन्च किया है। इसमें लास्ट 15 सीरीज भी शामिल है। ऐसे में अब कंपनी अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मोबाइल को लेकर इंटरनेट पर खूब वाह-वाही लूट रही है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वनप्लस 15टी फोन जल्द ही बाजार में धमाकेदार एंट्री ले सकता है। इस अपकमिंग फोन की कई एडवांस खूबियां लीक हुई हैं।
OnePlus 15T फोन कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?
ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी वनप्लस 15टी फोन का संभावित दाम 40 से 45000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। कंपनी इसे मार्च के आखिर तक चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसे भारतीय मार्केट में कब तक उतारा जा सकता है, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
वनप्लस 15टी को आलीशान बनाएंगी ये खूबियां
सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स की मानें, तो वनप्लस 15टी फोन में 6.32-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz हो सकता है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ जबरदस्त स्क्रीन रेशो देखने को मिल सकता है। वहीं, इसे एक पावरफुल मल्टीटास्किंग और गेमिंग फोक्स्ड फोन के तौर पर भी उतारने की योजना है। लीक्स में बताया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आ सकता है। इसमें धाकड़ अंतूतू स्कोर मिलने की उम्मीद है। साथ ही 8जीबी रैम और 256जीबी की स्टोरेज को शामिल करने की संभावना जताई जा रही है।
इतना तगड़ा कैमरा सेटअप और बैटरी क्षमता
उधर, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस 15टी में 7500mAh की बैटरी क्षमता के साथ 100W का वायर्ड चार्जर और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। इसके बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस रखा जा सकता है। जबकि आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी सेंसर मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें वनप्लस एआई पैक के तहत कई पावरफुल फीचर्स को जोड़ सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
