OnePlus Nord CE 6 5G: मई का महीना स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी जबरदस्त साबित हो सकता है। इस महीने एक से बढ़कर एक तूफानी मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं। इसमें वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी फोन का भी नाम है। ऐसे में अगर आप नया मोबाइल लेने की सोच रहे हैं, तो इस पर दांव लगा सकते हैं, क्योंकि इसमें एक खास फीचर नहीं है, बल्कि खूबियों का खजाना है। कंपनी इसे आकर्षक डिजाइन और एआई स्पेक्स से भी लैस कर सकती है।
वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी में मिल सकते हैं धांसू एआई फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग फोन वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी में कई सारे एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट एन्हांस्ड, एआई नाइट ऑप्टिमाइजेशन, एआई परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन, एआई बैटरी मैनेजमेंट समेत कई अन्य स्पेक्स मिलने का अनुमान है। लीक्स की मानें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम बेहतर हो सकते हैं। इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी की जानदार खूबियां
कई ताजा लीक्स के अनुसार, आगामी वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी मोबाइल में 8000mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। साथ ही 80W का वायर्ड चार्जर और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने का अनुमान है। इसकी बैटरी फुल चार्ज पर एक से 2 दिन चल सकती है। कंपनी इसमें 6.8 इंच की ओएलईडी स्क्रीन के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है। वहीं, इसके बैक पैनल पर 50एमपी का मेन कैमरा और 8एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर आ सकता है। इसके सामने की तरफ 32एमपी का सेल्फी शूटर दिया जा सकता है।
Feels smooth from the first touch, stays that way.#OnePlusNordCE6 #OnePlusNordCE6Lite Launching May 7, 12 PM IST pic.twitter.com/YGEgRM1taZ
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 3, 2026
कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस डिटेल?
उधर, वनप्लस नोर्ड सीई 6 5जी की लॉन्च की बात करें, तो कंपनी इसे आधिकारिक तौर पर 7 मई 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। इसका अनुमानित दाम 30 से 35000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसके सटीक फीचर्स और कीमत की जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।
