OPPO Find X9 Ultra: कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए ओप्पो ला रहा बेहद हाईटेक कैमरा स्मार्टफोन ! लीक फीचर्स देख नहीं होगा यकीन

OPPO Find X9 Ultra: ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन भारत में 21 मई को लॉन्च होने वाला है। इसके लीक फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। इसमें बेहद हाईटेक कैमरा मिल सकता है।

OPPO Find X9 Ultra

Picture Credit: Google

OPPO Find X9 Ultra: ओप्पो अपने प्रीमियम फीचर्स और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है।अगर आप भी इंस्टाग्राम या फिर यूट्यूब पर वीडियो बनाने का शौक रखते हैं तो ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस पारफुल फोन को कंपनी भारत में 21 मई 2026 को लॉन्च करने जा रही है। इसका लुक सामने आ  चुका है।  वहीं, कुछ लीक फीचर्स ने अभी से ही लोगों का ध्यान खींचना शुरु कर दिया है।

OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन में मिल सकता है खास कैमरा

ओप्पो फाइंड एक्स अल्ट्रा को DSLR के लेवल  बनाने के लिए कंपनी खास कैमरा दे सकती है। इसमें 200MP का Sony LYT-901 मेन कैमरा  OIS के साथ मिल सकता है।  इसमें 200MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस 3x के साथ मिल सकता है। वहीं, 50MP का नेटिव 10x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस अल्ट्रा टेलीफोटे कैमरे के रुप में मिल सकता है। ये 5 प्रिज्मा रिफ्लेक्शन पर काम कर सकता है। ये वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, मैक्रो क्लोज अप के लिए 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। फोटो और वीडियो में रियल कलर दिखाने के लिए 3.2MP का True Color स्पेक्ट्रल सेंसर मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसके कैमरे से 8K @30fps और 4K @120fps क्वालिटी में वीाडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें Dolby Vision HDR के साथ O-Log2 मोड मिल सकता है। ये बिल्कुल सिनेमैटिक लेवल के फोटो और वीडियो को बनाएगा। इसके साथ ही 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं, DSLR की तरह फोन के साइड में प्रेशर और स्वाइप सेंसिटिव ऑरेंज क्विक बटन मिल सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स अल्ट्रा स्मार्टफोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X9 Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.82 इंच की एर्गोनोमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर्स फोन को लोहे जैसी सुरक्षा देने के लिए आर्मर शील्ड डिजाइन मिल सकता है। माइक्रोफोन, कैमरा और लोकेशन एक्सेस तुरंत ब्लॉक करने के लिए अलग से VIP प्राइवेसी स्लाइडर मिल सकता है। इसमें एआई-पावर्ड एंटी-पीपिंग के साथ प्राइवेसी डैशबोर्ड मिल सकता है। यूजर के डॉक्यूमेंट और पिन को सुरक्षा देने के लिए डेडिकेटेड सिक्योरिटी चिप मिल सकती है।
 प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसा पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।गेमिंग और हैवी ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी-धूल और टूट-फूट से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
इमरजेंसी फीचर्स इमरजेंसी के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
स्क्रीन सेफ्टी स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकती है।
बैटरी/ चार्जर 7050mAh की बैटरी के साथ 100W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिग सपोर्ट मिल सकता है।

 

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की अनुमानित कीमत

अभी तक ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, ये फोन 1.69 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकता है।

Exit mobile version