Realme 16 5G: खास फीचर की वजह से लड़कियों का बनेगा फेवरेट, जिंदगी को आसान बना सकते हैं ये धाकड़ AI स्पेक्स; इस दिन होगा लॉन्च

Realme 16 5G: लुभावना डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप के साथ कई सारी एआई खूबियां रियलमी 16 5जी मोबाइल को सभी का फेवरेट बना सकती हैं। यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।

Realme 16 5G

Photo Credit: Google

Realme 16 5G: अगले कुछ दिनों में मार्च का महीना भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में अप्रैल की शुरुआत में कई मोबाइल कंपनियां अपने नए फोन्स को भारतीय बाजार में उतार सकती हैं। इसमें रियलमी का नाम भी शामिल है। रियलमी 16 5जी मोबाइल लड़कियों का दिल जीतने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसके डिजाइन को काफी यूनिक रखा है। साथ ही कई आलीशान फीचर्स को पहली बार जोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि गूगल पर यह मोबाइल धूम मचा रहा है। साथ ही इसके एआई स्पेक्स भी काफी आकर्षक लग सकते हैं।

रियलमी 16 5जी कब होगा लॉन्च? क्या है लीक प्राइस डिटेल

फोन मेकर के मुताबिक, रियलमी 16 5जी मोबाइल को 2 अप्रैल 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उतारा गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका संभावित प्राइस 22 से 25000 रुपये के करीब रखा जा सकता है।

रियलमी 16 5जी को खास बनाएगा शक्तिशाली कैमरा मॉड्यूल

टेक कंपनी ने दावा किया है कि रियलमी 16 5जी मोबाइल इंडिया का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन होगा। ऐसे में लोग रियर कैमरा से ही सेल्फी खींच सकते है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस के साथ पोर्ट्रेट शूटर आने की संभावना है। इसके आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। कंपनी ने इसके कैमरे में लुमाकलर इमेजिंग तकनीक को शामिल किया है। साथ ही कई अन्य खूबियां भी गई हैं।

तहलका मचाएंगे ये एआई स्पेक्स

वहीं, रियलमी 16 5जी मोबाइल में ढेर सारे एआई स्पेक्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि इसमें एआई पोर्ट्रेट ग्लो, एआई लाइट मी, एआई स्टाइल मी, एआई कैप्शन और कई अन्य फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट दी जा सकती है, जोकि काफी तगड़ी परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। कंपनी इसमें 6.57 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट शामिल कर सकती है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 60W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है।

Exit mobile version