Realme 16T 5G: क्या मिडरेंज स्मार्टफोन में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा? इस स्पेशल फीचर से खिल उठेगा गेमर्स का चेहरा; जानें लीक्स

Realme 16T 5G: अपकमिंग मोबाइल रियलमी 16टी 5जी में काफी जबरदस्त कैमरा सेंसर सेटअप देखने को मिल सकता है। इससे मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है।

Realme 16T 5G

Photo Credit: Google

Realme 16T 5G: स्मार्टफोन में सिर्फ 2 ही सेगमेंट सबसे अधिक लोकप्रिय है। पहला फ्लैगशिप, जिसमें आईफोन जैसे मोबाइल शामिल होते हैं। जबकि दूसरा है मिडरेंज कैटेगरी। इस सेगमेंट की इंडिया में काफी डिमांड है, ऐसे में हर फोन कंपनी इसमें ढेर सारे ऑप्शन प्रदान करती है। ताकि ग्राहकों को लुभाने में आसानी हो। इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो सकता है। हम बात कर रहे हैं रियलमी 16टी 5जी मोबाइल की। ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि इस फोन में आलीशान कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जोकि डीएसएलआर जैसी फोटो प्रदान कर सकता है।

रियलमी 16टी 5जी में मिल सकता है डीएसएलआर जैसा कैमरा

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रियलमी 16टी 5जी मोबाइल में रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर, 8एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा आने की संभावना है। साथ ही नाइट विजन, फोकस मोड, पोर्ट्रेट मोड समेत एआई पावर्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। जबकि मोबाइल के आगे की ओर, 50एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ने की योजना है। इसमें एलईडी फ्लैश लाइट दी जा सकती है। यही वजह है कि दावा किया जा रहा है कि इसका कैमरा सेटअप एकदम डीएसएलआर जैसा शानदार हो सकता है।

गेमर्स को लुभाएगा रियलमी 16टी 5जी का यह फीचर

अगर आप मोबाइल में गेमिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, कई हालिया लीक्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि आगामी रियलमी 16टी 5जी फोन में गेमर्स की सुविधा के लिए कई धुरंधर खूबियां देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें बड़ा वेपिंग कूलिंग चैंबर, 6.8 इंच की ओएलईडी स्क्रीन, 2500 निट्स की ब्राइटनेस क्षमता, बेहतर एफपीएस यानी फ्रेम पर सेकेंड देखने को मिल सकता है। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट आने की उम्मीद जताई जा रही है। लीक्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 8000mAh की बैटरी को सम्मिलित कर सकती है, जोकि सिंगल चार्ज पर 2 दिन आराम से चल सकती है।

जानें लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल

उधर, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग रियलमी 16टी 5जी मोबाइल का दाम 22999 रुपये के करीब रखा जा सकता है। कंपनी इस धाकड़ फोन को जून के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मगर अभी तक फोन निर्माता ने इस संबंध में कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Exit mobile version