Realme C100x : 8000mAh बैटरी और 50MP का AI मेन कैमरा! रियलमी का ये फोन आते ही बजट में मचाएगा तबाही!

Realme C100x : रियलमी C100x स्मार्टफोन अगले महीने मई में लॉन्च हो सकता है। ये अपने प्रीमियम कैमरे के कारण चर्चा में बना हुआ है। हालांकि कंपनी ने इसके फीचर्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों को ध्यान खींच रहे हैं।

Realme C100x

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Realme C100x :  रियलमी भारत में किफायती कीमत पर स्मार्टफोन पेश करती रहती है। यही कारण है कि, भारत में इसके यूजर्स बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप भी किसी नए फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रियलमी का ये अपकमिंग मोबाइल आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।  क्योंकि इसमें 8000mAh बैटरी और 50MP का AI मेन कैमरा मिलने की खबर है। हालांकि कंपनी ने  इस फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं।

Realme C100x स्मार्टफोन में मिल सकती है बड़ी बैटरी

रियलमी सी C100x फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, सिंगल चार्ज पर सामान्य यूज करके इस बैटरी को 4 दिनों तक चलाया जा कता है। इस फोन में 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

रियलमी C100x स्मार्टफोन का कैमरा क्यों है खास?

रियलमी C100x स्मार्टफोन का संभावित कैमरा भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें 50MP का AI रियर प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। छोटी चीजों को फोन में कैप्चर करने के लिए 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए कंपनी 8MP का फ्रंट कैमरा दे सकती है। इसका कैमरा 1080p @ 30fps तक की फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोटो को क्लियर रिकॉर्ड करने के लिए नाइट मोड, पैनोरमा, पोर्ट्रेट मोड जैसे खास फीचर्स मिल सकते हैं। कैमरे में एआई मिलने की खबर भी है।

रियलमी के अपकमिंग फोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Realme C100x स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.7 इंच की LCD बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग फोन की सुरक्षा के लिए मिलिट्री-ग्रेड टफनेस के साथ IP64 रेटिंग मिल सकती है।

 

रियलमी C100x फोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

रियलमी C100x फोन की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 10000  हजार से 15000 हजार की कीमत में मई 2026 तक पेश किया जा सकता है।

Exit mobile version