Realme P4R 5G: 3 दिन का बैकअप ही नहीं एडवांस ‘NEXT AI’भी यूजर को देगा नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस , फोन के फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन

Realme P4R 5G: रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके लीक यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप बजट में एडवांस एआई और कैमरा चाहते हैं तो इसे खरीद सकते हैं।

Realme P4R 5G

Picture Credit: Google

Realme P4R 5G:  रियलमी ने 10 जून को अपने मचअवेटेड स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। रियलमी P4R 5G फोन का यूजर्स को लंबे समय से  इंतजार था। लेकिन अब ये खत्म हो चुका है। इस फोन में  पावरफुल बैटरी ही नहीं बल्कि दमदार कैमरा भी मिल रहा है।  इसके साथ ही कंपनी ने कई सारे एडवांस एआई फीचर्स दिए हैं। जिसके कारण यूजर्स को क्रिएटिव काम करना आसान हो गया है। 17 जून 2016 से ये ऑन लाइन और ऑफ लाइन सेल के लिए उपलब्ध होगा।  अगर आप बजट में कोई मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो इसे ले सकते हैं।

Realme P4R 5G  फोन की बैटरी और बैकअप

रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें 45W का सुपरवूक चार्जर मिल रहा है। जिसके कारण ये बेहद हाईटेक फोन जल्दी चार्ज होगा। इसके साथ ही कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये फोन सामान्य यूज पर 3 दिन तक का बैकअप दे सकता है।

रियलमी P4R 5G फोन में यूनिक क्या है?

रियलमी P4R 5G फोन में कंपनी ने कुछ यूनिक फीचर्स दिए हैं। रियलमी का कहना है कि, ये फोन 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। तेज धूप में स्क्रीन को क्लियर दिखाने के लिए 144Hz 120 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 5300mm2 वीसी कूल मिल रहा है। पानी और धूप से बचाने के लिए IP65 की रेटिंग मिल रही है। वहीं, फोन के पीछे अलग तरह का एआई प्लस लाइट मिल रहा है। कॉल और मैसेज के नॉटिफिकेशन आने ये लाइट के साथ जलेगा।

रियलमी P4R 5G फोन  का कैमरा , एडवांस ‘NEXT AI’ और अन्य फीचर्स

Realme P4R 5G स्पेसिफिकेशन
एडवांस ‘NEXT AI’ Realme P4R 5G फोन में एडवांस ‘NEXT AI’मिल रहा है। ये AI इरेजर के साथ AI अल्ट्रा क्लैरिटी , और AI मोशन डीब्लर की तरह काम करेगा।
कैमरा 50MP का AI मेन कैमरा मिल रहा है। 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इससे HD 1080p क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
सेफ्टी रेटिंग IP65 रेटिंग फोन को पानी और धूल से बचाएगी।
डिस्प्ले 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। स्क्रीन की मजबूती के लिए मिलिट्री-ग्रेड मजबूती सर्टिफिकेट प्रोटेक्शन मिल रही है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है।
जीपीयू गेमिंग के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

 

रियलमी P4R 5G मोबाइल की कीमत

रियलमी P4R 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB और 6GB रैम के साथ पेश किया है। इसके साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इन वेरियंट की कीमत 18999,20999 और 22999 हजार रुपए है।

Exit mobile version