Samsung Galaxy S27 Ultra: बड़ा अपडेट! तैयार रखिए बजट, फ्लैगशिप फोन के ये 3 फीचर्स आते ही लूट लेंगे महफिल; जानें लीक्स

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन में एक नहीं, बल्कि ये 3 अपग्रेड सभी को हैरान कर सकते हैं। कंपनी ने इस बार खास तैयार कर ली है।

Samsung Galaxy S27 Ultra

Photo Credit: Google

Samsung Galaxy S27 Ultra: फोन बाजार बिना सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज के अधूरा है। जी हां, जो स्टाइल, फीचर्स और एआई खूबियां इस फोन ने यूजर्स को दी है, वो काफी शानदार हैं। कई लोगों की आज भी पहली पसंद सैमसंग बना हुआ है। ऐसे में अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा को लेकर इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक काफी कुछ सुनने और पढ़ने को मिल रहा है। अगर आप भी इसकी ताजा अपडेट जानना चाहते हैं, तो इस खबर में पढ़िए लेटेस्ट लीक्स की डिटेल।

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में आएगा नया कैमरा डिजाइन

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नया हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जो वर्तमान अल्ट्रा मॉडल्स से अलग होगा। साथ ही फ्रंट साइड पर भी कुछ नए तरीके का कैमरा कटआउट मिलने की आशंका जताई गई है।

कैमरा अपग्रेड देगा बेहतर एक्सपीरियंस

लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में नया 200MP ISOCELL HP6 कैमरा सेंसर मिल सकता है, जिसमें LOFIC तकनीक दी जा सकती है। इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और डायनामिक रेंज काफी बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही कैमरा नंबर्स भी कम किए जा सकते है, जिससे फोटोग्राफी पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

नई बैटरी टेक्नोलॉजी मचाएगी तहलका

वहीं, टेक कंपनी आगामी फोन सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में सिलिकॉन कार्बन बैटरी देने की तैयारी कर सकता है। इससे बैटरी बैकअप काफी बढ़ सकता है, जबकि फोन की मोटाई ज्यादा नहीं बढ़ेगी। बैटरी 5500mAh से ज्यादा क्षमता की संभावना जताई गई है। इसके साथ 60W का वायर्ड चार्जर और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना जताई गई है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

उधर, अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 149990 रुपये रखा जा सकता है। जबकि फोन निर्माता इसे दिसंबर तक ग्लोबल मार्केट में फिर फरवरी 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version