Samsung Galaxy S27 कैमरा ही नहीं बल्कि सुपरफास्ट रैम भी यूजर्स की कराएगी बल्ले-बल्ले! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Samsung Galaxy S27:  सैमसंग गैलेक्सी एस27 स्मार्टफोन साल 2027 में पेश हो सकता है।ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें पावरफुल कैमरे के साथ बहुत कुछ खास मिल सकता है।

Samsung Galaxy S27

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Samsung Galaxy S27:  सैमसंग की एस सीरीज सबसे प्रीमियम और पावरफुल मानी जाती है। यही कारण है कि, यूजर्स को इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है।  सैमसंग गैलेक्स एस 27 सीरीज साल 2027 के जनवरी माह तक मार्केट में लॉन्च हो सकती है। लेकिन इसके लीक फीचर्स अभी से की खबरों में हैं। हांलकि कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और  लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टेक मार्केट में इस सीरीज से जुड़े कई दावे चल रहे हैं। आज हम आपको इसके बेस वेरियंट के बारे में बताने जा रहे हैं।  इसमें कंपनी  क्रिस्टल क्रियर कैमरे के साथ सुपरफास्ट रैम दे सकती है।

Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन में मिल सकता है पावरफुल  कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एस27 फोन में कंपनी 200MP का LOFIC टेक्नोलॉजी और OIS के साथ मेन  कैमरा दे सकती है। ये तेज धूप और बैकलाइट में भी क्रिस्टल क्रियर फोटो और वीडियो ले सकता है। इसमें कंपनी अलग से वेरिएबल अपार्चर दे सकती है। लाइट के हिसाब से यूजर इसे एडजस्ट कर सकता है। इसमें कंपनी 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप लेंस कैमरा दे सकती है। ये 5x ऑप्टिकल जूम पर काम कर सकता है। इसमें नया हॉरिजॉन्टल कैमरा मिल सकता है। इससे 4K@60fps क्वाल्टी से लेकर 8K@30fps क्वालिटी तक में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। ये कैमरा एडवांस एआई से लैस होंगे। इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 फोन में मिल सकती है सुपरफास्ट रैम

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 फोन में कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन LPDDR6 रैम दे सकती है। ये AI को सपोर्ट करते हुए काम करेगी। फोन की स्पीड और परफॉर्मेस को बदलेगी। जिसके कारण यूजर को ऐप्स और गेमिंग में नेक्सट लेवल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका Galaxy AI पलक झपकते ही सारे काम करेगा। हैवी और मल्टीटास्किंग के लिये अच्छा विकल्प होगा।

Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.5 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/चार्जर 5800mAh की बैटरी 65W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है। इसमें Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर पर चलेगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से फोन की सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
इमरजेंसी फीचर बिना इंटरनेट और नेटवर्क वाले इलाकों में इमरजेंसी मैसेज -कॉल के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है।
डेटा सुरक्षा यूजर के डेटा सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault मिल सकता है।
प्राइवेसी फीचर एंटी-पीपिंग प्राइवेसी फीचर सिर्फ यूजर को ही स्क्रीन देखने की परमिशन देगा।

 

सैमसंग के अपकमिंग फोन की अनुमानित कीमत

कंपनी Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन को 80000 से लेकर 1.50 लाख के आस-पास की कीमत ेमं पेश कर सकती है। स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से ये भिन्न हो सकती है।

Exit mobile version