बड़े फोन्स की छुट्टी! लीक हुए Vivo X500 Pro के यूनिक फीचर्स , देखकर नहीं होगा इंतजार

Vivo X500 Pro: वीवो एक्स500 प्रो स्मार्टफोन अभी लॉन्च भी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स अभी से ही यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। जानें इसमें क्या कुछ यूनिक मिल सकता है?

 Vivo X500 Pro

Picture Credit: Google

 Vivo X500 Pro: वीवो की एक्स सीरीज अपने पावरफुल कैमरे और अन्य हाईटेक फीचर्स के लिए जानी जाती है। यही कारण है  कि, यूजर्स को वीवो एक्स500 प्रो मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो वीवो एक्स500 सीरीज को 2 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज का प्रो मॉडल काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन में छोटी डिस्प्ले, हैवी बैटरी और दमदार कैमरा मिल सकता है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत  और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसकी कुछ लीक डिटेल्स सामने आयी हैं। जो यूजर्स का काफी ध्यान खींच रही हैं।

 Vivo X500 Pro फोन का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स 

 Vivo X500 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.36-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये एक कॉम्पैक्ट स्क्रीन बताई जा रही है जो बेहद पतली , हल्की और अन्य मॉडल्स के मुकाबले छोटी होगी।
बैटरी 6510mAh बैटरी के साथ 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट  मिल सकता है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600 Pro 2nm का प्रोसेसर मिल सकता है। ये हैवी गेमर्स और एआई कामों के लिए अच्छा होगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम एआई से लैस हो सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।
कैमरा 50MP का मेन कैमरा लोफिक्स टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। इसके साथ ही 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS से लैस 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। वीडियो और फोटो को क्रिस्टल क्लियर बनाने के लिए ZEISS की टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इससे सिनेमैटिक क्वालिटी की 4K रेजोल्यूशन पर 60fps वीडियो बनाई जा सकेगी। इसके कैमरे में एआई भी मिल सकता है।

 

वीवो एक्स 500प्रो स्मार्टफोन की कीमत और मुकाबला 

अभी तक वीवो एक्स 500 प्रो फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 98000 से लेकर 1.20 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। ये फोन 12GB, 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज से लैस हो सकता है। मार्केट में इसका मुकाबाल iPhone 18 Pro और Samsung Galaxy S26 जैसे प्रीमियम और पावरफुल फोन से होगा।

Exit mobile version