Twitter के इन फीचर्स के लिए लगते हैं पैसे, मुफ्त में करना है इस्तेमाल तो फॉलो करें ये टिप्स

Twitter

Twitter: जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है तब से वे लगातार ट्विटर में बदलाव कर रहे हैं। वे ट्विटर प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स और टूल्स शुरू कर चुके हैं और बहुत सी चीजों में बदलाव करने की तैयारी में हैं। पहले उन्होंने ब्लू टिक को पेड किया और अब उन्होंने SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 2FA फीचर में भी बदलाव कर दिया है। दरअसल SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 2FA अब उन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा जिन्होंने ट्विटर ब्लू टिक लिया है। साफ शब्दों में कहा जाए तो जो लोग फ्री में ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं वो लोग SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 2FA नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 2FA का इस्तेमाल मुफ्त में कर सकेंगे।

19 मार्च तक का मिला था समय

कंपनी ने अकाउंट्स को बंद होने से बचाने के लिए या सब्सक्रिप्शन की मेंबरशिप लेने के लिए ट्विटर यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा था जिसमें 19 मार्च तक का समय दिया गया था। नोटिफिकेशन में 19 मार्च तक SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 2FA को रिमूव करने के इंस्ट्रक्शन्स भी दिए गए थे। ट्विटर ब्लू के सब्सक्रिप्शन की सालाना कीमत 6800 रुपए है जबकि प्रति माह 650 रुपए खर्च करने होते हैं।

क्या है टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन 

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक सिक्योरिटी फीचर है जो एक कोड के जरिए सिक्योरिटी की एक और लेयर जोड़ता है। इससे अकाउंट्स हैक होने का खतरा कम रहता है। यूजर्स को यह कोड SMS के जरिए मिलता है।

SMS बेस्ड-टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का मुफ्त में ऐसे करें इस्तेमाल

बता दें कि कोई भी ट्रिक अपनाते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह के नुकसान के लिए DNP News Network जिम्मेदार नहीं होगा।

Exit mobile version