Vivo X500 स्मार्टफोन अंधेरे में भी करेगा 4K नाइट वीडियो रिकॉर्ड! लीक फीचर्स देख यूजर्स हुए एक्साइटेड

Vivo X500: वीवो एक्स500 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिसके कारण हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इसका कैमरा सबसे ज्यादा यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

Vivo X500

Picture Credit: Google

Vivo X500:  चीनी कंपनी वीवो की एक्स सीरीज अपने पावरफुल कैमरे और फीचर्स के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, यूजर्स वीवो एक्स500 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ये भारत में नवंबर 2026 तक दस्तक दे सकती है। अभी तक कंपनी ने इसके मॉडल, फीचर्स  और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन वीवो एक्स500 के फीचर्स  लीक हुए हैं। इसके कैमरे में नाइटोग्राफी के लिए स्पेशल फीचर्स मिलने की लीक अपडेट ने यूजर्स का ध्यान खींचा है।

Vivo X500 स्मार्टफोन में मिल सकता है पावरफुल कैमरा

वीवो एक्स500 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें V4 इमेजिंग चिप मिल सकती है। इसके कैमरे से 4K नाइट पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके कैमरे में एआई मिल सकता है।

वीवो एक्स500 फोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Vivo X500  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9600 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमन Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर 7,800mAh की बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।

 

एक्स500 स्मार्टफोन की संभावित कीमत

अभी तक वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 109990 रुपए से लेकर 1.20 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन का मुकाबला Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे पावरफुल स्मार्टफोन से होगा।

 

Exit mobile version