Vivo X500: वीवो बहुत जल्द अपनी एक्स सीरीज का एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। वीवो एक्स500 फोन के लीक फीचर्स ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। अगर आप किसी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं क्योंकि इस फोन के जल्द लॉन्च होने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा LOFIC सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ मिल सकता है। बेहरहाल कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिग, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo X500 फोन की बैटरी और चार्जर
Vivo X500 फोन में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 100W का सुपरफास्ट चार्जर 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। ये फोन लंबे समय तक ज्यादा चलाने का बैकअप दे सकता है।
वीवो एक्स500 5जी स्मार्टफोन का कैमरा
वीवो एक्स500 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सोनी लेंस दे सकती है। फोटो और वीडियो को क्रिस्टल क्लियर बनाने के लिए Zeiss APO सर्टिफिकेशन मिल सकता है। वीडियोग्राफी के लिए से V4 इमेजिंग चिप मिल सकती है। ये एडवांस एआई से लैस हो सकती है। तेज धूप में क्लियर फोटो और वीडियो बनाने के लिए LOFIC तकनीक मिल सकती है। इस फोन से 8K क्वालिटी में सिनेमैटिक फोटो और वीडियो बनाए जा सकते हैं।
वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
| Vivo X500 | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच की 2K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। |
| प्राइवेसी प्रोटेक्शन | कॉल प्राइवेसी और डेटा एन्क्रिप्शन के लिए एआई प्राइवेसी प्रोटेक्शन मिल सकती है। |
| सेफ्टी रेटिंग | फोन को पानी-धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है। |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9600 का प्रोसेसर मिल सकता है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग
वीवो एक्स500 स्मार्टफोन की कीमत- लॉन्चिग को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 60000 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग इसी साल अक्टूबर के महीन तक हो सकती है।
