Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन में क्या मिल सकता है सबसे पावरफुल फीचर? जानें फुल डिटेल्स

Samsung Galaxy S27: सैमसंग गैलेक्सी एस27 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Samsung Galaxy S27

Picture Credit: Google

Samsung Galaxy S27:  सैमसंग गैलेक्सी एस 27 सीरीज अगले साल लॉन्च हो सकती है। सैमसंग की ये सबसे महंगी और सबसे हाईटेक सीरीज बताई है। इसका मुकाबला एप्पल के आईफोन 18 और गूगल पिक्सल 11 सीरीज के मॉडल से होगा  यही वजह है कि, यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक सैमसंग ने अपनी अपकमिंग 27 सीरीज को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं।  खबरों की मानें तो इस बार इसमें कपंनी कुछ यूनिक और हटकर फीचर्स दे सकती है।

Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन के संभावित हाईटेक फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 फोन में सबसे पावरफुल फीचर 2nm आर्किटेक्चर पर बना प्रोसेसर और ऑन-डिवाइस नेक्स्ट-जेनरेशन Galaxy AI हो सकता है। इसमें कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का प्रोसेसर दे सकती है। ये 2nm सुपर चिपसेट और LPDDR6 रैम के साथ हो सकती है। इसमें कंपनी 6000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले दे सकती है। कैमरे को पहले से ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी इसमें नया LOFIC सेंसर और वेरिएबल अपर्चर कैमरा दे सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S27 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.9-इंच की 2K फ्लैट Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है।
नेक्टिविटी फीचर टू-वे सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर बिना इंटरनेट वाले एरिए इंटरनेट दे सकता है।
कैमरा 200MP का ISOCELL HP6 (या HPA) सेंसर से लेस मेन कैमरा मिल सकता है।
इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसमें 16MP का हाई-रेजोल्यूशन शूटर सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।
डॉक्यूमेंट  सेफ्टी यूजर के डॉक्यूमेंट की सेफ्टी के लिए Samsung Knox का फीचर मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर 6000mAh की बैटरी 60W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट के साथ मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस 27 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आया है। लेकिन कंपनी इसे 81999 से लेकर 94990 रुपए की कीमत में पेश कर सकती है।

Exit mobile version