iPhone Air 2 फोन में क्या मिल सकता है यूनिक? जानें लीक डिटेल्स

iPhone Air 2 : आईफोन एयर 2 बहुत जल्द पेश हो सकता है। कंपनी इसे स्लिम बॉडी ही नहीं बल्कि कई बड़े बदलावों के साथ पेश कर सकती है। इसकी कुछ लीक डिटेल्स सामने आयी हैं। जिनकी काफी चर्चा है।

iPhone Air 2

Picture Credit: Google संभावित फोटो

iPhone Air 2: एप्पल के आईफोन की दुनियाभर में डिमांड है। यही कारण है कि, इसी आईफोन 18 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है।लेकिन इस बीच आईफोन एयर 2 आने की खबरें काफी चर्म पर हैं। आईफोन प्लस को रिप्लेस कर कंपनी ने एयर फोन को उतारा है। अब इसका सेकंड जनरेशन का एयर 2 मॉडल आ सकता है। ये उन लोगों के लिए है , जो प्रीमियम फीचर्स को बजट में चाहते हैं।अल्ट्रा-स्लिम होने के कारण ये ग्राहकों की धीरे-धीरे पसंद बनता जा रहा है। इसीलिए आईफोन एयर 2 के लीक फीचर्स काफी  खबरों में हैं।

iPhone Air 2 का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

iPhone Air 2 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.55-इंच की LTPO AMOLED / OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये 120Hz प्रोमोशन टकनीक पर काम करेगी।
आइलैंड ऑलवेज-ऑन और डायनेमिक आइलैंड मिल सकता है।
स्क्रीन सुरक्षा नेक्स्ट-जेनरेशन Ceramic Shield 2 स्क्रीन को सुरक्षा देगा।
मैनेजमेंट चिप N2 पावर मैनेजमेंट चिप बैटरी को बचाएगी।
प्रोसेसर A20 Pro 2nm प्रोसेसर मिल सकता है।
एआई रैम 12GB रैम एआई के साथ मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कनेक्टिविटी सैटेलाइट कनेक्टिविटी इमरजेंसी कॉल और मैसेज के लिए मिल सकती है।
कैमरा 48MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। 18MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 48MP फ्यूजन कैमरा 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम के साथ मिल सकता है।
बैटरी 3,500 mAh की बैटरी 40W के वायर्ड चार्जर के साथ मिल सकती है। ये 20W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
इमरजेंसी फीचर्स Crash Detection,Fall Detection और ऑन-डिवाइस एप्पल इंटेलिजेंस यूजर्स की सेफ्टी के लिए मिल सकता है।

 

आईफोन एयर 2 की संभावित लॉन्च और अनुमानित कीमत

आईफोन एयर 2 को कंपनी साल 2027 तक पेश कर सकती है। इसे भारत में 1.20 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version