Google Pixel 11 की नेक्स्ट-लेवल डिस्प्ले क्या iPhone 18 Pro और Samsung Galaxy S26 से भी होगी बेस्ट? लीक फीचर्स ने मचाई खलबली

Google Pixel 11: गूगल पिक्सल अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण काफी पसंद किया जाता है। ये फोन सैमसंग और एप्पल के महंगे स्मार्टफोन को टक्कर देता है। यही कारण है कि, यूजर्स को गूगल पिक्सल 11 सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो इसमें नेक्स्ट-लेवल की डिस्प्ले मिल सकती है। ये iPhone 18 Pro और Samsung Galaxy S26 को टक्कर देगी।

Google Pixel 11

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Google Pixel 11:  गूगल पिक्सल 11 सीरीज इसी साल अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकती है। अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत, फीचर्स और  लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स फीचर्स यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि, गूगल पिक्सल 11 स्मार्टफोन  में नेक्स्ट-लेवल डिस्प्ले  मिलेगी। ये  iPhone 18 Pro और Samsung Galaxy S26 जैसे महंगे प्रीमियम मॉडल से भी बेस्ट हो सकती है।

Google Pixel 11 फोन की डिस्प्ले में क्या मिल सकता है यूनिक?

गूगल अपनी इस अपकमिंग सीरीज में Samsung M16 OLED पैनल से लेस 6.3 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दे सकता है। ये एडवांस M16 OLED पैनल से बनी होगी। जो कि, एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एस 26 की स्क्रीन से अच्छी हो सकती है। ये तेज धूप और लाइट में भी काम करेगी। गूगल पिक्सल 11 के बैजल को बेहद पगला बनाया जा सकता है। जिसके कारण ये बेहद स्लिम दिखेगा। फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें अंडर डिस्प्ले IR कैमरा मिल सकता है।स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटक्शन मिल सकती है। पासवर्ड के लिए अलग से टाइटन M3 चिप मिल सकती है। पानी और दूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। फोन के पीछे नोटिफिकेशन दिखाने के लिए Pixel Glow का डिजाइन मिल सकता है।

गूगल पिक्सल 11 का कैमरा , प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 11 स्पेसिफिकेशन
कैमरा 50MP का मेन कैमरा 48MP के अल्ट्रा वाइड लेस के साथ मिल सकता है। 64MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सिनेमैटिक फोटोग्राफी के लिए 100x AI-पावर्ड ज़ूम मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जप 5,000mAh की बैटरी 45W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ आ सकती है। इसमें Q i2-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
प्रोसेसर  

Tensor G6 पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।

परेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
एआई Gemini Nano 2.0 AI एडवांस एआई मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग  मिल सकती है।

 

गूगल पिक्सल 11 फोन की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

गूगल पिक्सल 11 फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 80000 हजार से लेकर 85000 के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग इसी साल अगस्त के महीने में हो सकती है।

Exit mobile version