Google Pixel 11 Pro Fold: एक बार फिर से फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज यूजर्स के बीच बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि, एप्पल, सैमसंग, वीवो और ओप्पो सहित तमाम सारी कंपनियां किफायती कीमत में हाईटेक मुड़ने वाले फोन पर काम कर रही है। इस बीच गूगल पिक्सल 11 सीरीज चर्चा में है। ये अगस्त के महीने में इसी साल पेश हो सकती है। इस सीरीज में कंपनी गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड मॉडल पेश कर सकती है। अभी तक इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इसके लीक्स में 3 ऐसी खूबियां वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखने के बाद यूजर्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है।
Google Pixel 11 Pro Fold स्मार्टफोन में मिल सकता है Pixel Glow
गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड फोन को सबसे अलग इसका Pixel Glow बना सकता है। इस फोन के पीछे RGB LED स्ट्रिप लगी होगी, जो यूजर को नोटिफिकेशन के साथ चार्जिंग सहित तमाम सारी अपडेट दे सकती है। नथिंग फोन की तरह Glyph इंटरफेस देखने को मिल सकता है। लीक खबरों की मानें तो गूगल अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में यही खास सबसे बड़ाअपडेट कर सकता है।
गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर
खबरों की मानें तो गूगल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में अभी तक का सबसे पावरफुल Tensor G6 प्रोसेसर दे सकता है। ये एआई से लैस हो सकता है। इससे बैटरी भी बचेगी और परफॉर्मेंस भी बढ़ेगी। हैवी गेमर्स और मल्टीटास्किंग काम करने वाले लोगों के लिए वरदान बताया जा रहा है।फोन को खराब होने से बचाने के लिए कंपनी इसमें रिमूवेबल बैटरी दे सकती है। इसके साथ ही अल्ट्रा स्लिम फोल्डेबल फोन हो सकता है। सेफ्टी के लिए आईफोन की तरह 3D Face Unlock मिल सकता है।
गूगल पिक्सल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के अन्य लीक फीचर्स
| Google Pixel 11 Pro Fold | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 8.1-इंच का LTPO OLED की इनर डिस्प्ले और 6.4-इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है। |
| कैमरा | 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। 48MPका टेलीफोटो कैमरा 5x जूम के साथ आ सकता है। 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। |
| बैटरी/चार्जर | 5000mAh की बैटरी 45W का सुपरफास्ट चार्जर और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| सिक्योरिटी चिप | Titan M3 सिक्योरिटी चिप यूजर के डेटा को सुरक्षित रखेगी। |
| सेफ्टी रेटिंग | IP68 की रेटिंग फोन को पानी और धूल से बचाएगी। |
Google Pixel 11 Pro Fold फोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग
अभी तक कंपनी ने Google Pixel 11 Pro Fold फोन की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे 1.60 लाख से लेकर 2 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 16GB की रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। गूगल पिक्सल 11 सीरीज को कंपनी अगस्त 2026 तक लॉन्च कर सकती है।
