CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में पंजाब की आप सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर नशे और अपराध के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अगर नशे की बात करें तो हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
इसके अलावा अभी तक 64 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अगर अपराध की बात करें तो पंजाब पुलिस द्वारा जारी अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 488 छापे मारे गए। 222 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟐𝟑 | 𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 ’𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 488 raids conducted
✔️ 222… pic.twitter.com/j9Ry4cxBMC— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 24, 2026
4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,430 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
राज्य सरकार लंबे समय से नशे की समस्या को बड़ी सामाजिक और कानून-व्यवस्था की चुनौती मानती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस को कार्रवाई तेज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कई इलाकों में जांच अभियान, छापेमारी और जागरूकता गतिविधियों में तेजी देखी गई।
साथ ही बड़ी संख्याा में गिरफ्तारियां की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है। इसके अलावा राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
