DNP India Hindi

Diabetes के मरीज के शुगर लेवल पर क्या असर डालता है देसी घी? सेवन करने से पहले जरूर जाने

Diabetes 

Picture Credit: Google

Diabetes : शुगर एक लाइफस्टाइल बीमारी है. जो मरीज के खान पीन पर बढ़ती या घटती है. ऐसे में डॉक्टर ऐसी चीजें खाने के लिए मना करते हैं जिससे शुगर बढ़े. डायबिटिज में पौष्टिक चीजें खाने के लिए कहा जाता है.  लेकिन क्या आपको पता है? देसी घी शुगर के पेशेंट पर क्या असर डालता है? अगर आप भी इसका सेवन करते हैं तो इसके प्रभाव के बारे में जान लीजिए. इसकी जानकारी डॉक्टर तनवी मयूर पेटल दे रही हैं.

Diabetes  के मरीजों पर देसी घी क्या असर डालता है?

डॉक्टर तनवी मयूर पेटल का कहना है कि, देसी घी डायबिटीज के लिए अच्छा होता है. लेकिन इसका सही तरीके और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए. देसी घी में फैटी एसिड्स इंसुलिन को सुधारता है और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को तेज करता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Dr Tanvi Mayur Patel

देसी घी में A, D, E और K होता है. ये डायबटिज के मरीजों की इम्युनिटी  बढ़ाता है. इसके साथ ही पाचन  तंत्र को ठीक करता है. डॉक्टर का कहना है कि, देसी घी शुद्ध होना चाहिए. कोशिश करें भैंस की जगह गाय के देसी घी को खाएं . ये जल्दी पचता है.

शुगर के मरीज को कितना देसी घी खाना चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि, देसी घी सीमित मात्रा में खाना चाहिए. कोशिश करें पूरे महीने 500 ग्राम से ज्यादा ना खाएं. डायबिटिज के मरीज अपने भोजन में एक से दो चम्मच घी मिला सकते हैं. इससे ज्यादा पाचन क्रिया को खरा कर सकता है. कार्बोहाइड्रेट वाले खाने में घी डालने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है. जिससे शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version