DNP India Hindi

Animal Viral Video: किस्मत! बैल को अचानक आया गुस्सा, बाइक सवार को बुरी तरह से रौंदा, देखें वीडियो

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के हमलों वाले वीडियो काफी तेजी से वायरल होते रहते हैं। जिन पर लोगों की काफी प्रतिक्रिया भी आती है। अकसर इन Animal Viral Video में आपने देखा होगा कि, जानवरों को जब परेशान किया जाता है तभी वह हमला करते हैं। लेकिन ये वीडियो थोड़ा सा अलग है।क्योंकि इस वीडियो में एक बैल ने अचानक से चलते हुए रोड पर आदमी को बुरी तरह से टक्कर मारी जिसकी वजह से वो ट्रक के नीचे आ गया। लेकिन इस शक्स की किस्मत अच्छी थी। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई।जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये Viral Video काफी छा गया। लोगों की इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी।

बैल ने बाइक सवार को बनाया शिकार

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बैल कुछ सामान के साथ चल रहा है। वहीं से लोग भी गुजर रहे हैं। इस बीच उसे अचानक से गुस्सा आ जाता है और वह सामने बाइक पर आ रहे आदमी पर हमला कर देता है। जैसे ही वो इस पर हमला करता है। आदमी सीधे जमीन पर जाकर गिरता है। इस दौरान वहां पर एक ट्रक आ रहा होता है। जिसके नीचे वो आ जाता है। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी होती है। जिसकी वजह से आदमी सुरक्षित रहता है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और सोच रहा है कि, इस आदमी की जान कैसे बच गई।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1776187245902385635

Viral Video हैरत में डाल देगा

इस वीडियो को Harsh Tyagii नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है। आ बैल मुझे मार। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version