Viral Video: गाजियाबाद में कांवड़ियों का तांडव! मामूली बात पर तोड़फोड़ कर कार को किया चकनाचूर, देखें वीडियो

Viral Video: सावन का पावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस समय कांवड़ियां कांवड़ लेकर उसमे जल भरकर भगवान शंकर पर अर्पित करते है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सावन का पावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि इस पावन महीने में देश के अलग-अलग जगहों से लोग कांवड़ लेकर उसमे जल भरकर भगवान भोले बाबा पर अर्पित करते है। इस दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ की भी खबरे सामने आ रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है। जहां भारी भीड़ के बीच कांवड़ियां एक कार में तोड़फोड़ करके हुए नजर आ रहे है। बता दें कि यह घटना गाजियाबाद की बताई जा रही है।

कार से टक्कर का है आरोप

दरअसल सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया। जानकारी के मुताबिक यह घटना गाजियाबाद की बताई जा रही है। आरोप है कि एक कांवड़ियों को कार की साइड लग गई थी। जिसके बाद कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार में तोड़फोड़ मचाई दी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कांवड़ियों की भीड़ जमकर कार पर डंडें बरसा रही है। वहीं आस – पास भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए नजर आ रहे है। गौरतलब है कि बीते दिन भी कांवड़ियों ने मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी एक कार में ऐसे ही जमकर तोड़फोड़ की थी।

मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी किया था तोड़फोड़

बता दें कि बीते दिन यानि 26 जुलाई को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। मेरठ में नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों एक जत्था जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार से कांवड़ यात्रियों की भिडंत हो गई जिसके बाद मामला अनियंत्रित होते हुए मार-पीट तक पहुंच गया। कांवड़ियों ने इसके अलावा बीच सड़क पर ही टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी तोड़ दिया और गाड़ी पर अंधाधुंध डंडे बरसाए, और गाड़ी को चकनाचूर कर दिया।

Exit mobile version