Viral Video: स्कूटी माफिया! गलियों में खतरनाक राइड और टक्कर को देख यूजर्स को याद आया GTA, पार्ट 2 की हुई डिमांड

Viral Video: स्कूटी राइड का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे को टक्कर लगने के बाद भी स्कूटी सवार रुकता नहीं है और वह जिस स्पीड से भागता है उसे देखा आपको हैरानी होगी। वीडियो देख यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

Viral Video (Credit-x)

Viral Video: सड़क पर सावधानी हटी दुर्घटना घटी कोई नई बात नहीं है। सड़क पर अगर आप पैदल चल रहे हैं या फिर किसी गाड़ी से इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके अलावा भी और कोई है जो सड़क पर है। वरना आपकी एक गलती किसी की जान ले सकती है और इसकी वजह से आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जहां स्कूटी को बिना देखे दौड़ाना एक शख्स के लिए भारी पड़ा और उससे एक जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। एक बच्चे की जान पर बात आ गई लेकिन अपने से हुई गलती को छुपाने के लिए वह शख्स वहां से भाग खड़ा हुआ।

Viral Video में स्कूटी के पीछे बैठे शख्स ने इंसानियत को किया शर्मशार

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी पर कौन है इसकी झलक तो नहीं दिखाई गई है लेकिन आवाज आती है तेज चलाओ। तभी सामने एक बच्चा साइकिल से जा रहा होता है और उसे टक्कर लग जाती है। फिर किसी शख्स की आवाज आती है अरे भाई। वह बच्चा नाले में गिर जाता है लेकिन स्कूटर चलाने वाला उसे पीछे पलट कर नहीं देखा और स्पीड में अपनी स्कूटी को भगाते हुए नजर आता है। पीछे में बैठी महिला की आवाज आती है, “भागो भागो।”

Viral Video को देख यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

https://twitter.com/yaarhadhay/status/1873322835982311615
https://twitter.com/IlegendopI/status/1873327166857073126

@gharkekalesh X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “भाई भाग रहा है।” और इसे देख यूजर भी जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा ऐसा लग रहा है जैसे मैं गेम खेल रहा हूं कृपया पार्ट 2। एक ने लिखा, “यह भाग क्यों रहा है।” दूसरे ने कहा सबवे सर्फर्स लाइट तो एक ने लिखा स्कूटी माफिया। एक ने कहा भैया डर गए होंगे तो एक ने लिखा लेकिन यह स्पीड में क्यों भाग रहा है। एक ने कहा बच्चे की मदद तो कर देता कम से कम। एक ने लिखा स्कूटी माफिया तो एक ने लिखा ये रियल लाइफ GTA 5 बाकी यूजर्स भी कमेंट करने में पीछे नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version