इजराइल की सियासत में छिड़ी आर-पार की जंग! Benjamin Netanyah पर आइसेनकोट ने हार से बौखलाने का लगाया आरोप

Benjamin Netanyahu: इजरायली चुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है जहां प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए जा रहे हैं। धांधली को लेकर एक दूसरे पर विपक्ष का हमला जारी है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Benjamin Netanyahu

Photo Credit- Google Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu: इजराइल में हुए चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म है। जहां विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में पीछे नहीं है। इस सबके बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू पर भी चुनाव में गड़बड़ी और विदेशों के दखलअंदाजी को लेकर बहस गर्म हुआ है। इस सब के बीच बेंजामिन नेतनयाहू पर विपक्ष नेता ने बड़ा आरोप लगाया है। उन पर चुनाव चोरी का आरोप लगाया है। दरअसल इसे लेकर सियासी भूचाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है।आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। क्यों सवालों के घेरे में इजराइली प्रधानमंत्री आ गए हैं।

Benjamin Netanyah पर आइसेनकोट ने हार से बौखलाने का आरोप

दरअसल इजराइली चुनाव को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कतर के पैसे का इस्तेमाल किया गया। कतर सरकार ने इन्हें फर्जी खबर बताते हुए यह कह दिया कि विपक्ष नेताओं द्वारा फैलाए गए झूठे और मनगढ़ंत आरोप है। चुनाव आयोग ने देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ को इस बात की जांच करने का आदेश दिया है। सुरक्षा एजेंसी ने साफ किया है कि वे इस मामले में निष्पक्ष होकर जांच करेंगे।

विपक्ष का इजराइल प्रधानमंत्री पर क्या है आरोप

बेंजामिन नेतनयाहू से हटकर इजराइल में नई सरकार बनाने का रास्ता फिलहाल साफ होता हुआ नहीं नजर आ रहा है क्योंकि किसी भी पार्टी को साफ तौर पर बहुमत मिलते हुए नहीं दिख रहा है। जांच के बाद आखिर क्या परिणाम निकलता है और किसकी सरकार बन पाती है यह देखना खास होने वाला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि अरब पार्टियों ने रिश्वत और धमकियों के जरिए धांधली की है। वहीं गादी आइसेनकोट और अन्य नेताओं ने चुनाव परिणामों को पलटने या संसद के शपथ ग्रहण समारोह में देरी करने का आरोप लगाया है। चुनाव को लेकर बौखलाने का प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया जा रहा है।

इजराइल में बहुमत न होने के कारण सरकार गठन को लेकर स्थिति अनिश्चितता बनी हुई है।

 

 

Exit mobile version