Donald Trump: अमेरिका की तरफ से रूस पर लगे हुए प्रतिबंधों और टैक्स को 60 दिनों के लिए रोक दिया गया है। इसके पीछे आखिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्या मकसद है। इस बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया है कि कैसे रूस सहित भारत जैसे देशों को भी फायदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के मित्र देशों पर इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने एक मास्टरस्ट्रोक खोलते हुए 60 दिनो का समय ले लिया है ताकि चीजें संभल सके। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स।
क्या है Donald Trump का रूस पर बैन हटाने का मकसद
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ग्राहम एक्ट के बैन हटाने पर, यूनाइटेड स्टेट्स के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने कहा, “समस्या यह है कि ये बैन सिर्फ़ रूस पर नहीं थे। इनमें कई देशों पर टैरिफ़ शामिल हैं, जैसे भारत, और दूसरे। और इसलिए मुझे लगता है कि प्रेसिडेंट 60 दिन का समय यह एनालाइज़ करने के लिए लेना चाहते हैं कि बैन और टैरिफ़ दोनों लगाने का ग्लोबल इकॉनमी और यहाँ तक कि US इकॉनमी पर क्या असर होगा… जैसे, भारत जैसे देशों ने अपनी मर्ज़ी से अपने एनर्जी पोर्टफ़ोलियो में डाइवर्सिफ़ाई किया है, लेकिन फिर भी उन्हें रूस से काफ़ी एनर्जी मिल रही है क्योंकि एक दिन से दूसरे दिन बदलना मुश्किल है।”
क्यों डोनाल्ड ट्रंप की वजह से भारत को होगा फायदा
इतना ही नहीं उनके मुताबिक वे यूनाइटेड स्टेट्स के एक ज़रूरी साथी और पार्टनर भी हैं। इसलिए, डोनाल्ड ट्रंप इन सब पर स्टडी करने और यह पता लगाने के लिए कि सही कॉम्बिनेशन क्या है, उस समय की ज़रूरत है। इसका मतलब यह है कि अमेरिका रूस पर दबाव बनाना चाहता है लेकिन वह यह नहीं चाहता है कि उसकी वजह से भारत या फिर उनके मित्र देश को इसका नुकसान पहुंचे। इसकी वजह से दुनिया में तेल और महंगाई का संकट और ज्यादा गंभीर हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से यह मास्टरस्ट्रोक खेला गया है।
