क्या बर्बाद होने जा रहा है ईरान? Donald Trump के घातक प्लान से दुनिया में मचा हड़कंप, जानें सबकुछ

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर भीषण युद्ध की सुगबुगाहट तेज हो गई है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

Donald Trump

फाइल फोटो

Donald Trump: दुनिया के कई देशों में एनर्जी संकट गहराने लगा है। जिसमे भारत भी शामिल है। बता दें कि अभी अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर जारी है। हालांकि यह अनुमान लगाना कठिन है कि यह सीजफायर और कितने दिन तक चलेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिका ईरान पर बड़ी कार्रवाई का मन बना जा रहा है।

यानि पिछले बार के मुकाबले इस बार हमला और जोरदार होगा। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या Donald Trump इस बार ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर देगें। हालांकि ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है, वह साफ कह रहा है कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गई तो आगे की बातचीत नहीं होगी। आईए समझते है इसके मायने।

Donald Trump के घातक प्लान से बढ़ी टेंशन

एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर एक अहम फैसला लेने वाले हैं। उनके शीर्ष सहयोगी राजनयिक गतिरोध को सैन्य बल से तोड़ने की स्थिति में हवाई हमले फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। जिससे दुनिया के कई देशों में हड़कंप मच गया है।

माना जा रहा है कि अगर भीषण युद्ध फिर शुरू होता है तो एनर्जी संकट और गहरा सकता है। अगर भारत की बात करें तो युद्ध से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगेगा, साथ ही महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। यानि यह साफ ही आने वाले दिन भारत के लिए बहुत संवेदनशील हो सकते है। पीएम मोदी ने लोगों से पहले ही पेट्रोल-डीजल की सीमित उपयोग की अपील की है।

क्या बर्बाद हो जाएगा ईरान?

अमेरिका-ईरान के बीच बीते कई दिनों से सीजफायर जारी है। लेकिन दोनों ही तरफ से अभी तक किसी बात को लेकर सहमति नहीं बनी है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए है कि क्या एक बार फिर अमेरिका ईरान पर हमला करने जा रहा है और अगर ऐसा होता है तो क्या इस बार ईरान पूरी तरह से तबाह हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक पर्दे के पीछे, पेंटागन हर तरह की संभावित स्थिति के लिए तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने के युद्धविराम के बाद ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को संभावित रूप से फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी पूरी शर्तें नहीं मानी जाती है तो उनकी भी तैयारी जारी है और हमले का जवाब देंगे।

दुनिया के देशों में बढ़ी हलचल

जानकारी के मुताबिक इस खबर के बाद से ही भारत समेत दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। मालूम हो कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का पूरी तरह से कब्जा है। अगर युद्ध होता है तो इस रास्ते से आने जाने वाले जहाज निकल नहीं पाएंगे और अगर ऐसा होता है तो देशों में एनर्जी संकट गहराने लगेगा। मालूम हो कि पीएम मोदी ने लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया है।

यानि साफ है कि आने वाले दिनों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। पेट्रोल-़डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की जा चुकी है और एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।

 

 

 

 

Exit mobile version