India US Trade Deal: ‘पाकिस्तान में इतनी ताकत नहीं है कि वह सुपरपावर्स…’ अपने ही उड़ा रहे आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की धज्जियां

India US Trade Deal: बीते दिनों भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने पाकिस्तान में तहलका मचा दिया है। कई पाकिस्तानी लोग अपने देश के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

India US Trade Deal: काफी जद्दोजहद के बाद भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई। इस ऐलान के बाद भारत समेत अमेरिका में भी खुशी देखने को मिल रही है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मगर भारत और अमेरिका की इस डील ने पाकिस्तान को काफी बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई लोग अपने देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर की तीखी भाषा में आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के लोग भारत की अमेरिका के साथ हुई डील को इस्लामाबाद के तमाम प्रयासों और मुलाकातों को बेकार बता रहे हैं।

India US Trade Deal को लेकर पाकिस्तान में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की उड़ी खिल्लियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Muhammad Shakeel janjua’ नाम के यूजर ने लिखा, ‘जब ऐसा होता है: भारत समय खरीदता है→समझदारी, पाकिस्तान समय खरीदता है →गुलामी। पाकिस्तान में इतनी ताकत नहीं है कि वह सुपरपावर्स की आँखों में आँखें डालकर बात कर सके—और यह कोई अपराध नहीं है, यह सच्चाई है। सच्चाई के साथ चलना समझदारी है, और नारे लगाते हुए सच्चाई को छिपाना बेवकूफी है।’

वहीं, एक्स पर एक अन्य यूजर ‘Umar Ali’ ने लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस मालकिन जैसा बर्ताव किया है जो अपने प्रेमी से सारे गैर-कानूनी और गंदे काम करवाती है, और जब कुछ देने या लेने का समय आता है, तो वह कहती है कि मैं अपने परिवार के फैसले को मानने के लिए मजबूर हूं, मुझे भूल जाओ। मेरा शरीर मेरे पति का रहेगा, लेकिन मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारी रहेगी।’

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अन्य एशियाई देशों से बेहतर

गौरतलब है कि 2 फरवरी को भारत और अमेरिका व्यापार समझौता हुआ। डील के तहत अब भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ 18 फीसदी लगेगा। भारत पर 18 फीसदी का टैरिफ एशिया के कई अन्य देशों से कम है। इसमें पाकिस्तान पर 19 फीसदी, चीन पर 34 से 37 फीसदी, बांग्लादेश पर 20, वियतनाम पर 20, दक्षिण कोरिया पर 25, जापान पर 25, इंडोनेशिया पर 32 फीसदी का अमेरिका टैरिफ लगता है। यही वजह है कि पाकिस्तान में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की जमकर आलोचना हो रही है।

Exit mobile version