ईरान-अमेरिका जंग में बीचौलिया बने पाकिस्तान को झटका! रेड कार्पेट पर गिरे Ishaq Dar संग हुआ ऐसा कांड कि चौंक गई हुकूमत

पाकिस्तानी डिप्टी पीएम Ishaq Dar का रेड कार्पेट पर गिरकर चोटिल होना बीचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। इशाक डार उन सक्रिय नेताओं में थे जो ईरानी हुकूमत से वार्ता के क्रम को बरकरार रखे हुए थे। हालांकि, उनके चोटिल होने से पड़ोसी मुल्क के प्रभावित होने के आसार हैं।

Ishaq Dar

Picture Credit: सोशल मीडिया (इशाक डार)

Ishaq Dar: पाकिस्तानी सत्ता के शीर्ष नेतृत्व के करीबी एक नेता ने हुकूमत को जोरदार झटका दिया है। यहां बात पड़ोसी मुल्क के डिप्टी पीएम इशाक डार के संदर्भ में हो रही है जो बीते दिन रेड कार्पेट पर धड़ाम से गिरे थे। खबर है कि रेड कार्पेट पर गिरने से इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर आ गया है।

ऐसे में अब उन्हें कुछ दिनों तक चिकित्सकों की देखरेख में रहना होगा। इशाक डार का चोटिल होना उस पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका जो अमेरिका-ईरान जंग में मध्यस्थता की भूमिका को लेकर आतुर नजर आ रहा था। इस्लामाबाद में हुई घटना ने पड़ोसी मुल्क को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

रेड कार्पेट पर गिरे Ishaq Dar संग हुआ ऐसा कांड कि चौंक गई हुकूमत

खबरों की मानें तो अमेरिका-ईरान जंग को रोकने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता में इशाक डार की भूमिका अहम थी। आसिम मुनीर के साथ इशाक डार अमेरिकी और ईरानी सत्ता से संपर्क साध उन्हें इस्लामाबाद में शांति वार्ता के लिए आमंत्रित कर रहे थे। हालांकि, रविवार को राजधानी में ही मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत करते समय वे फिसलकर गिर पड़े थे।

अनियंत्रित होकर गिरने से इशाक डार के कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर बताई जा रही है। चोटिल डिप्टी पीएम अगले कुछ दिनों तक सक्रिय राजनीति से दूर नजर आ सकते हैं। इससे अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर साधे जा रहे समीकरण प्रभावित होने के आसार हैं। यही वजह है कि पाकिस्तानी हुकूमत चौंकते हुए सदमे की स्थिति में है।

ईरान-अमेरिका जंग में बीचौलिया बन रहा पाकिस्तान!

इस्लामाबाद से निकल कर आई खबरें दुनिया भर में जगजाहिर हैं। पीएम शहबाज शरीफ ने खुले तौर पर अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान के बीचौलिया बनने का प्रस्ताव पेश किया है। पड़ोसी मुल्क के पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बेंजामिन नेतन्याहू और मोजतबा खामेनेई को शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद की धरती पर आमंत्रित किया है।

हालांकि, इन तैयारियों के बीच ही पड़ोसी मुल्क को इशाक डार के चोटिल होने के रूप में बड़ा झटका लग गया है। जो इशाक डार पीएम शहबाज शरीफ की ओर से वार्ता में भूमिका निभा सकते थे उनके कंधे में फ्रैक्चर आने से स्थिति प्रतिकूल हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका-ईरान जंग में बीचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान को कितनी सफलता मिलती है।

Exit mobile version