Green Card: लाखों की संख्या में भारतीय प्रवासियों को झटका देते हुए अमेरिका में बड़ा बदलाव सामने आया है। ये बदलाव ग्रीन कार्ड को लेकर हुआ है जिसके तहत अब इसे हासिल करने के लिए विदेशी नागरिकों को पहले अमेरिका छोड़ना होगा। यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज यानी यूएससीआईएस ने ग्रीन कार्ड से जुड़े नए नियम का ऐलान किया है जिसको लेकर दुनिया के कई देशों में खलबली मची है। दावा किया जा रहा है कि नए नियम का असर H-1B वीजा होल्डर्स, भारतीय प्रवासियों और विदेशी छात्रों पर सर्वाधिक पड़ेगा। नया इमिग्रेशन सिस्टम खूब खबरों में है।
भारतीय प्रवासियों को प्रभावित करेगा Green Card पर आया नया नियम!
विदेशी नागरिकों को अमेरिका में हमेशा के लिए रहने का कानूनी अधिकार देने वाले ग्रीन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। यूएससीआईएस ने ऐलान किया है कि जो भी विदेशी नागरिक अस्थाई रूप से अमेरिका में हैं और ग्रीन कार्ड चाहते हैं, उन्हें अपने होम कंट्री वापस लौटकर अप्लाई करना होगा। असाधारण परिस्थिति वालों को छूट मिलेगी। बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा होल्डर्स, भारतीय प्रवासी और विदेशी छात्र अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन को इच्छुक थे। हालांकि, अब नए नियमों के मुताबिक उन्हें ग्रीन कार्ड के लिए अपने देश लौटना होगा जो कि बड़ा झटका है।
USCIS के ऐलान से दुनिया के कई देशों में मची खलबली
अमेरिकी संस्थान यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने ग्रीन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। इससे उन तमाम लोगों को झटका लगा है जो बिना अमेरिका छोड़े ग्रीन कार्ड हासिल करने की इच्छा लगाए बैठे थे। बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी, विदेशी छात्र और एच-1बी वीजा होल्डर्स ग्रीन कार्ड के लिए इच्छुक थे। हालांकि, अब उन्हें अपने देश लौटकर अप्लाई करना होगा और फिर कार्ड के लिए इंतजार करना होगा। यही वजह है कि भारत समेत दुनिया के तमाम उन देशों में खलबली मची है, जहां की एक बड़ी आबादी अमेरिका में रहती है।
