DNP India Hindi

Sushen Chandra Sarkar: चुनाव से पहले बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या से मचा बवाल; क्या यूनुस सरकार की उलटी गिनती शुरू?

Sushen Chandra Sarkar

फाइल फोटो

Sushen Chandra Sarkar: बांग्लादेश में चुनाव सर पर है, लेकिन वहां पर हिंदुओं की हत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में राष्ट्रीय संसदीय चुनावों के लिए मतदान से दो दिन पहले, 9 फरवरी की रात को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर बांग्लादेश की यूनुस सरकार सरकार चुप क्यों बैठी है। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में जल्द ही चुनाव होना है। जानकारी के मुताबिक मृतक 62 वर्षीय सुशेन चंद्र सरकार, चावल व्यापारी और दक्षिणकंद गांव के निवासी थे। वे उप-जिले के बोगर बाजार चौराहे पर स्थित “भाई भाई एंटरप्राइज” नामक व्यवसाय के मालिक थे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जरूरी अपडेट।

बांग्लादेश में एक और हिंदू Sushen Chandra Sarkar की हत्या से मचा बवाल

मयमनसिंह में एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे चुनावों से पहले लक्षित हिंसा की आशंका बढ़ गई है।
पीड़ित की पहचान सुशेन चंद्र सरकार (62) के रूप में हुई है, जो चावल व्यापारी थे। उनकी हत्या रात करीब 11:00 बजे बोगर बाजार चौराहे पर स्थित उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, मेसर्स भाई भाई एंटरप्राइज में हुई। वे उपज़िला के साउथकंडा गांव के निवासी थे। गौरतलब है कि इससे पहले लगातार कई हिंदुओं की हत्या का मामला सामना आ चुका है लेकिन अभी तक यूनुस सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके बाद क्ई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। मालूम हो कि यह हत्या चुनाव के चंद दिनों पहले हुई है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

सुशेन चंद्र सरकार की हत्या पर क्या बोली पुलिस

पुलिस और परिवार के सदस्यों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने सरकार पर धारदार हथियारों से हमला किया और उनके सिर पर वार करने के बाद उन्हें दुकान के अंदर खून बहता हुआ छोड़ दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने बाद में उन्हें खून से लथपथ पाया और उन्हें मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यूनुस सरकार की उलटी गिनटी शुरू हो चुकी है, क्योंकि नतीजे आने के बाद बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होगा।

Exit mobile version