Barabanki Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जहां दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। कथित तौर पर श्रद्धालुओं पर थप्पड़ मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग पुलिस पर सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं और इसे लेकर बवाल जारी है। वहीं इस पर बाराबंकी पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या कहा गया पुलिस की तरफ से और क्या है पूरा मामला जिसने निश्चित तौर लोगों को हैरान कर दिया है।
किस तरह दरोगा ने दुर्गा विसर्जन के दौरान दिखाई बदमाशी
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल..दरोगा लाइन हाजिर
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई, सीओ करेंगे मामले की जांच
UP क़े बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा पर श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने और लात मारने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Barabanki #UPPolice #ViralVideo— TRUE STORY (@TrueStoryUP) October 21, 2026
बाराबंकी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से उप निरीक्षक साहब श्रद्धालुओं पर लात और घुसो की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह करतूत उन पर भारी पड़ेगा और उन्हें लाइन हाजिर होना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर बाराबंकी वायरल वीडियो को देखकर लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने में पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर विवादों का माहौल गर्माता हुआ नजर आ रहा है।
Barabanki Viral Video पर पुलिस ने किया इस तरह रिएक्ट
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बाराबंकी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक विष्णु शर्मा को कथित तौर पर लाइनहाजिर कर दिया गया है। वहीं प्रकरण की जांच सौंप दी गई है। अब इस पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई उसी अनुसार की जाएगी। इसे लेकर बाराबंकी पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि “प्रकरण के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो थाना माती क्षेत्रान्तर्गत मूर्ति विसर्जन से सम्बन्धित है। उक्त वीडियो में दिख रहे उपनिरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित करते हुए स्थानान्तरण रिजर्व पुलिस लाइन के लिए किया गया है। संपूर्ण प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया।”
वहीं वायरल वीडियो को 2000 से ज्यादा व्यूज @TrueStoryUP x चैनल पर मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
