Viral Video: अकेली लड़की ने हवसी युवक की लगाई वाट, दुकान के अंदर घटि खौंफनाक घटना

Viral Video: सोशल मीडिया पर युवती के साथ छेड़छाड़ करते एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इसके बाद उसका जो लड़के का अंजाम होता है वो काफी डरा देने वाला है।

Viral Video

Picture Credit: Farhan Khan X

Viral Video: अकेली महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करते दरिंदों के आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती इन घटनाओं को देखकर यूजर्स की रुह कांप जाती है। लेकिन कभी-कभी इन्हीं मनचलों को तुरंत सजा भी मिल जाती है। इंटरनेट पर  एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुकान के अंदर अकेली लड़की को देखकर उसके साथ बदतमीजी करते युवक का वीडियो है। जिसे लड़की अपनी हिम्मत  और अक्ल से ऐसा सबक सिखाती है। जो दरिंदे की हालत खराब  कर देती है। इस वीडियो को देख लोग युवती की काफी तारीफ कर रहे हैं।

अकेली लड़की ने मनचले की जमकर की पिटाई

दुकान के अंदर अकेली लड़की को देखकर शर्मनाक हरकत करने की कोशिश करते लड़के के वायरल वीडियो को Farhan Khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है , ‘दुकान में घुसकर आदमी ने की ऐसी हरकत… महिला ने अगले ही सेकंड ऐसा जवाब दिया कि पूरा मामला पलट गया! महिला काउंटर के पीछे अपना काम कर रही थी, तभी एक आदमी अंदर आया और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करने लगा।

देखें वीडियो

महिला ने बिना घबराए तुरंत उसे जोरदार थप्पड़ मारा और फिर दुकान का बाहरी दरवाजा लॉक कर दिया। आदमी काउंटर और दरवाजे के बीच फंस गया और महिला उसे बाहर निकलने से रोकती दिखाई दी।कुछ देर बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।आगे लोगों को उस आदमी को पकड़ते और उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। अगर आपके सामने ऐसी घटना हो, तो क्या आप भी तुरंत आवाज उठाएंगे?’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  लड़की को जैसे ही गलत तरीके से लड़का छूता है वैसे ही वो उसे पीट देती है और दरवाजा बंद करके मदद के लिए बाहर निकल जाती है। इसके बाद  बाहर से आए लोग युवक की भयंकर पिटाई कर देते हैं।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे लड़की की तरीफ

छेड़छाड़ से जुड़ा ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो प्रतिक्रिया देते युवती की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘महिला ने साहस दिखाया, लेकिन आरोपी को कानून के हवाले करना ही सही रास्ता है। भीड़ की हिंसा नहीं।’ दूसरा लिखता है, ‘ये तो बड़ी जबरदस्त थप्पड़ मारी है भाई साहब’। तीसरा लिखता है, ‘गलत हरकत का जवाब तुरंत देना जरूरी है। महिला ने हिम्मत दिखाकर सही किया, लेकिन भीड़ को कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस के हवाले करना चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version