Viral Video: इंसानी क्रूरता से भरी वीडियोज आए दिनसामने आती रहती हैं। कई मामलों में शासन और प्रशासन के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन इसके भी इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आया है। यहां पर एक कामवाली को घर का मालकिन ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा है। इसके साथ ही दरिंदगी का वीडियो भी बनाया है। कामवाली को कुर्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। इस दौरान गरीब महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही। लेकिन वहां पर मौजूद किसी भी औरत का ना तो दिल पिघला और ना ही इस क्रूर घटना को किसी ने रोकने की कोशिश की है। ये घटना थाना हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत शहाँजहापुर रोड नेक्सरा कोलानी की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।
कामवाली को महिलाओं ने बेहरमी से पीटा
हाउस हेल्पर को कुर्सी से बांधकर तालीबानी सजा देते महिलाओं के झुंड के वायरल वीडियो को एक्स पर Newspe नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘हरदोई – चोरी के शक में मालकिन द्रारा नौकरानी को कुर्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 5 लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट और मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज, पुलिस मेडिकल जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है,मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।’
देखें वीडियो
#हरदोई – चोरी के शक में मालकिन द्रारा नौकरानी को कुर्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 5 लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट और मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज, पुलिस मेडिकल जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है,मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। @hardoipolice @Uppolice https://t.co/Qd8wglMGg4
— Newspe (@newspeup) October 2, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक साथ कई सारी महिलाएं गरीब कामवाली पर टूट पड़ी हैं। वो उसके हाथ-पैर कपड़े से बांध रही है। इतना ही नहीं कुर्सी पर बांधने के बाद उन्होंने चप्पल से भी पीड़िता को पीटा है। इस दौरान गरीब कामवाली रहम की भीख मांग रही है। वो खुद को बचाने की कोशिश भी कर रही है। लेकिन वहां पर मौजूद महिलाएं चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीट रही हैं। वो चप्पल, थप्पड़ और डंडे से पीट रही हैं। इसके साथ ही पूरे मामले को कैमरे में भी रिकॉर्ड कर रही हैं। यही घटना जब वायरल हुई तो पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है।
Viral Video पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
कामवाली महिला को बेरहमी से पीटती महिलाओं के वायरल वीडियो पर हरदोई पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने वीडियो जारी करके एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा , ‘कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित एक वायरल विडियों के संबंध में अवगत कराना है यह विडियो थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत शहाँजहापुर रोड नेक्सरा कोलानी का है, इसमें कुछ महिलाओं के द्वारा अपनी घरेलू सहायिका के साथ घर के अंदर ही मारपीट की जा रही है, प्रकरण का स्थानीय पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है।
देखें वीडियो
@newspeup @Uppolice https://t.co/D2m1ue15jz
— Hardoi Police (@hardoipolice) October 2, 2026
शिकातकर्ता से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गयी बाइट।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
