Viral Video: चालाकी! सास को इस तरह उंगलियों पर नचाती दिखीं मॉडर्न बहू, देखिए ससुराल में राज करने की मास्टर ट्रिक

Viral Video: बहू की चालाकी देखने के बाद रह जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई आई मॉडर्न बहू।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सास और बहू के रिश्ते हमेशा चर्चा में होते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई रील्स वायरल होते हैं जिसमें दोनों के बीच रिश्ते को बखूबी दिखाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कंटेंट क्रिएटर कुछ ऐसा ही दिखाने की कोशिश करती हुई नजर आई और इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो के अनुसार आप ससुराल में सास से सारे काम करवा सकती हैं। ससुराल में भी राज करने के लिए मास्टर ट्रिक देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सास के सामने बहू का राज

https://twitter.com/HasnaZaruriHai/status/1823215847415964040

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “ऐसी बहुएं ही ससुराल में सरवाइव कर पाती है।” हालांकि यह वीडियो सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक बहू यह बताती है कि कैसे वह सास की तारीफ कर उनसे कम निकलवा लेती है। इस दौरान हुआ अपनी सास की तारीफ कर उनसे घर के सारे काम करवाती है। यहां नजारा उल्टा ही देखने को मिल रहा है क्योंकि यहां सास नहीं बल्कि बहू राज कर रही है।

तिकड़म दिमाग की देनी पड़ेगी दात

@HasnaZaruriHai एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप बहू की चालाकी और चतुराई देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। वह अपनी सास से जिस तरह मीठा बोल बोल कर काम करवा रही है वह आपको गुदगुदा देने के लिए काफी है। वह वीडियो में कहती है कि “मम्मी जी है ना मैं आराम से मायके जा सकती हूं। मम्मी जी अगर घर से चल जाए तो घर का काम नहीं चलता।” इसके अलावा वीडियो में बहू प्यार से बोलकर अपनी चतुराई से लोगों को हंसा रही है।

लोग कर रहे हैं खूब कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत टैलेंटेड है यह तो दूसरे ने कहा सास बहू कैमरा बंद होने के बाद लड़ाई कर रहे होंगे। बता दें कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी उपलब्ध है जो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version