Viral Video: क्या ट्रेन में एसी में बैठकर किसी को पूजा करते हुए देखा है। अगर ऐसा हो तो इसे आप क्या कहेंगे आस्था या फिर लापरवाही क्योंकि आपके साथ वहां और भी लोग मौजूद होते हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी भी होती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वायरल वीडियो ने खलबली मजा दी है और यूजर्स इसे लेकर बहस करने पर मजबूर हो गए हैं। जहां कुछ लोग इस वीडियो को देखकर राम मंदिर चोरी मामले को लेकर भी तंज करते हुए दिखाई दे रहे हैं आइए जानते हैं आखिर वायरल वीडियो में क्या हुआ जिसने एक विवाद की शुरुआत कर दी।
एसी कोच में बैठकर शख्स को आई भगवान की याद
चलती ट्रेन में दिया जलाकर पूजा करते पंडित जी का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
◆ यात्री 3AC कोच की अपर बर्थ पर बैठकर तेल का दीया जलाकर पूजा करता नजर आ रहा है#ViralVideo | Viral Video | #Viral | #ViralVideo pic.twitter.com/gJ891YrcNr
— News24 (@news24tvchannel) July 27, 2026
दरअसल वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की चलती ट्रेन में एक व्यक्ति द्वारा पूजा किया जा रहा है कथित तौर पर थर्ड एसी कोच की अपर बर्थ पर बैठकर यात्री तेल का दिया जलाकर पूजा अर्चना कर रहा है। उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि ट्रेन में बैठे हर एक के लिए या खतरे की घंटी बन सकती है। वह इस सबसे अनजान सिर्फ भगवान को याद कर रहा है। इतना ही नहीं वह जाप भी करते हुए दिखाई देता है। चलती ट्रेन में इस तरह दिया जलाने का वीडियो सामने आने के बाद लोग सुरक्षा और नागरिक समझ पर सवाल उठा रहे हैं।
Viral Video को लेकर लोगों की शुरू हुई बहस
वायरल वीडियो को NEWS24 x चैनल से शेयर किया गया है जिसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक यूजर ने कहा और तुम उसका वीडियो बना रहा है या तो पूजा करने वाला ढोंगी पंडित होगा या फिर तू। एक ने कहा जहां पूजा करने चाहिए वहां चोरी कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ट्रेन में जो ज्वलंत पदार्थ ले जाना कानूनी जुर्म है और इसके लिए जेल और जुर्माना दोनों है।” एक यूजर ने कहा ऐसे इडियट अपनी जान लेते हैं और खुद को भी खतरे में डालते हैं।
बाकी यूजर्स भी वायरल वीडियो पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
