Viral Video: मेहनत की रोटी कमा रही बूढ़ी महिला के साथ नगर निगम की शर्मनाक हरकत ! करतूत देख थू-थू कर रहे लोग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर नारियल बेच रही बूढ़ी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो नगर निगम के अधिकारियों के सामने रहम की भीख मांग रही है। लेकिन वो उसके नारियल भी उठा रहे हैं। ये घटना राजस्थान जयपुर की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷ X

Viral Video:  गरीब बूढ़ी महिला के साथ क्रूर व्यवाहर करते कुछ अधिकारियों का वीडियो चर्चा में आया है। इसमें एक गरीब बूढ़ी औरत अपने नारियल के ठेले से कुछ अधिकारियों से बचा रही है। वो हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। लेकिन वहां पर मौजूद लोग  उसकी मदद करने की जगह उसके नारियल उठा रहे हैं। ये घटना राजस्थान के जयपुर की बताई जा रही है।  वहीं, वहां पर दिख रहे लोग  जयपुर नगर निगम के बताए जा रहे हैं। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए यूजर ने जयपुर निगम को भी टैग किया है। इस घटना को देख लोगों को गुस्सा आ रहा है।

नारियल बेचती बूढ़ी महिला के साथ नगर निगम अधिकारियो ने की शर्मनाक हरकत

नारियल पानी बेचती बूढ़ी महिला और नगर निगम अधिकारियों के वायरल वीडियो को एक्स पर Manish Bhattacharya (INDIA TV)﮷ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘शर्मनाक ! आए थे ठेला हटवाने मौका मिलते नारियल उठाने लगे गरीब महिला के साथ तो ऐसा मत करो !

देखें वीडियो

जयपुर में नगर निगम के अधिकारियों की बहादुरी क्या सिर्फ गरीबों के ठेले तक सीमित है? एक बुजुर्ग महिला नारियल पानी बेचकर अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। भीख नहीं माँग रही थी, मेहनत कर रही थी। लेकिन उसके ठेले और सामान की जब्ती ने सवाल खड़ा कर दिया – ज़ब्ती की कार्रवाई तो चलता है लेकिन बीच बीच में ये कौन लोग है जो हाथ साफ़ कर रहें है – फोकट में माल मिला तो लगे हाथ साफ़ करने @JaipurNigam।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से महिला रहम की भीख मांग रही है। वहीं, कुछ लोग उसके नारियल उठा रहे हैं। इस घटना को यूजर ने संबंधी विभाग को भी टैग किया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले की विभाग ने कोई पुष्टि नहीं की है।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग 

ये वायरल वीडियो एक्स पर 14 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 6800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वो इस घटना पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, इसे गलत बता रहे हैं। यूजर्स नगर निगम अधिकारियों पर तुरंत राजस्थान सरकार के द्वारा एक्शन चाहते हैं। बेहरहाल अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version