Viral Video: जो मां 9 महीन तक पेट में बच्चे को परेशानियां उठाकर पालती है। पैदा होने पर उसके भरण-पोषण के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगी देती है, वो ही मां अब लोगों से नहीं पाली जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के द्वारा माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर की है। यहां पर 80 साल की बूढ़ी मां को बेटे ने बहू के कहने पर घर से निकाल दिया। महिला दर-बदर भटकते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही है। इस वीडियो को देख लोग बेऔलाद होने की दुआ मांगने लगे हैं।
80 साल की बूढ़ी मां को बेटे ने घर से निकाला
दिल को चीर देने वाला ये वायरल वीडियो sunita dhangar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।
देखें वीडियो
80 साल की बूढ़ी को बस स्टेड लग छोड़ गया पोता
बेटा इकलौता है और लाइनमैन की नौकरी करता
उसको पढ़ाया लिखाया लेकिन वो बुढ़ापे में अपनी मां की देखभाल नहीं कर पा रहा
पत्नी और मां का झगड़ा हुआ तो पत्नी ने सासु को घर से निकाल देने का आदेश थमा दिया लाइनमैन पति को
फिर देखिए सोशल मीडिया… pic.twitter.com/cxc2a997KY
— sunita dhangar (@dhangarranglal2) February 3, 2026
इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ’80 साल की बूढ़ी को बस स्टेड लग छोड़ गया पोता। बेटा इकलौता है और लाइनमैन की नौकरी करता। उसको पढ़ाया लिखाया लेकिन वो बुढ़ापे में अपनी मां की देखभाल नहीं कर पा रहा। पत्नी और मां का झगड़ा हुआ तो पत्नी ने सासु को घर से निकाल देने का आदेश थमा दिया लाइनमैन पति को फिर देखिए सोशल मीडिया पर मा ने वीडियो वायरल करवा कर कैसी बेइज्जती की क्या माताजी ने सही किया?? घटना ताजा मंदसौर जिले की है ।आज सुबह 10 बजे का मामला।’ इस वीडियो को 30 फरवरी को एक्स पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में बूढ़ी महिला अपने साथ घटि घटना को रोते हुए बता रही है। 80 साल की औरत की ये हालत कलेजा चीरने वाली है।
Viral Video देख यूजर्स हुए गुस्से में लाल
बूढ़ी महिला के इस वायरल वीडियो को 95000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस बूढ़ी माँ को कितना दर्द होगा आज। जिसने अपनी औलाद को 9 महीने पेट में पाला, फिर पैदा होने के बाद पाल पोस के बड़ा किया , ‘आज वही औलाद अपनी पत्नी की वजह से उसको बेसहारा छोड़ दिया। ईश्वर इससे अच्छा उसको औलाद ही बन दिया होता।’ दूसरा लिखता है, ‘इसी औलाद होने से अच्छा है बेऔलाद रहना।’ तीसरा लिखता है, ‘काला सोना ऐसे लाइनमैन को अच्छे करंट के झटके देना चाहिए।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
