Viral Video: बेटे को मदर टंग का मतलब समझाते पति ने क्यों किया लंबी जुबान का जिक्र? बाप की हालत देख लड़के ने दिया वायरल रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर बाप और बेटे का एक फनी वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें आदमी अपनी बीवी की लंबी जुबान की बात कर रहा है. इसे देख यूजर्स को हंसी आ रही है.

Viral Video

Picture Credit: Viral Video mr.bhatia_pb02 इंस्टाग्राम

Viral Video: बेटे को पढ़ाते- पढ़ाते अचानक से एक सताए हुए आदमी को बीवी की लंबी जुबान की याद आ जाती है. इसके बाद आदमी अपने बेटे को पत्नी की लंबी जुबान के बारे में लिखवाने लग जाता है. बाप की ऐसी हालत को देख लड़का दंग रह जाता है. ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है. इसे कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा मनोरंजन के लिए बनाया गया है. ये वीडियो देख लोगों के चेहरे पर हंसी आ रही है.

बेटे को पढ़ाते हुए ये क्या बोल गया बाप?

इस Viral Video में एक आदमी अपने बेटे को पढ़ा रहा होता है. तभी उसका लड़का Mother Tongue यानी की मातृ भाषा के बारे में पूछता है.

Watch Video

ये सुनते ही आदमी को अपनी बीवी की लंबी जुबान की याद आ जाती है. इस दौरान वह पढ़ाई छोड़ अपनी पत्नी की लंबी जुबान की लंबाई बताने लग जाता है. अपने बाप की ये हालत देख लड़का दंग रह जाता है. बेटा अपने पिता को हैरानी से देखने लग जाता है. ये वायरल वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. बाप और बेटे की जोड़ी को mr.bhatia_pb02 नाम के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है.

Viral Video देख यूजर्स दे रहे फनी प्रतिक्रियाएं

इस Funny Video को इंस्टाग्राम पर 24 नवंबर को अपलोड किया गया था. इस पर अभी तक 14000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, यूजर्स की काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है कि, ‘इस वीडियो को बार-बार देख रहा हूं’. दूसरा लिखता है कि, ‘भाभी जी ने वीडियो देखकर रोटी -पानी बंद कर दिया होगा’. तीसरा लिखता है कि, ‘इसे देखकर हंसी नहीं रुक रही है’.

Exit mobile version