Viral Video: चाय प्रेमी पति से पत्नी ने लिया पंगा, चतुराई के चक्कर में निकल गई सारी कामचोरी, यूजर्स बोले-बेचारी

Viral Video: चाय पीने वाले पति के साथ कामचोरी करना पत्नी को पड़ा मंहगा। वायरल वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता काफी अनमोल और अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। इस रिश्ते की इसी खूबी के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स पति और पत्नी से जुड़े कई सारे फनी वीडियो बनाते रहते हैं। इन वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। आज का एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक पत्नी अपने चाय पीने वाले पति से काफी दुखी और परेशान है। वह बार-बार चाय बनवाने वाले पति से छुटकारा पाने के लिए एक जुगाड़ निकालती है, लेकिन ये ही जुगाड़ उस पर भारी पड़ जाता है और उसकी सारी चतुराई धरी रह जाती है।

कमचोर पत्नी की पति ने निकाली सारी कामचोरी

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पत्नी गर्मी में अपने पति के लिए चाय नहीं बनाना चाहती है। वो पति के बार-बार चाय पीने की आदत से काफी दुखी भी हो चुकी है। इससे बचने का वो एक तरीका निकालती है, सोचती है कि आज वह सिर दर्द का बहाना बनाकर लेट जाएगी, होता भी कुछ ऐसा ही है। पति जैसे ही घर में एंट्री करती है, वह पति से अपना दुखड़ा रोना शुरु कर देती है और बोलती है कि, आज चाय नहीं बनाउंगी। इस पर पति बोलता है कि, आज तो मैं तुम्हें बाहर ले जाने वाला था मूवी और शॉपिंग कराने वाला था। ये सुनते ही पत्नी ठीक होने की बात बोलती है और कहती है मैं मजाक कर रही थी। इस पर पति बोलता है कि, मैं भी मजाक कर रहा है। बेचारी पत्नी फंस जाती है और मुंह बना लेती है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को fayzanasim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 95 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लोग इस महिला को काफी कामजोर बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इसे बेचारी बोल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version